फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Firing on gangster birthday, second gangster died by shooting

हरदोई: गैंगस्टर के जन्मदिन पर फायरिंग, गोली लगने से दूसरे गैंगस्टर की मौत

Mon, 03 Aug 2020 08:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Aug 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Firing on gangster birthday, second gangster died by shooting
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
हरदोई जिले के ग्राम लखनौर में रविवार की देर रात एक गैंगेस्टर के जन्मदिन समारोह में हुई फायरिंग के दौरान गोली दूसरे गैंगेस्टर के सीने में जा लगी। घटना का पता चलते ही परिजन उसे लेकर शाहजहांपुर अस्पताल गए। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों गैंगेस्टर अप्रैल 2020 में जमानत पर छूटे थे। ग्राम लखनौर निवासी भूपेंद्र मिश्रा (25) पुत्र राम बिहारी मिश्रा गैंगेस्टर था। गांव का ही मोहन मिश्रा भी गैंगेस्टर है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक भूपेंद्र मिश्रा और मोहन मिश्रा एक ही परिवार के हैं और दोनों की गाढ़ी दोस्ती भी है। गांव में दोनों का मकान भी करीब ही है। रविवार को मोहन मिश्रा का जन्मदिन था। मोहन ने अपने घर पर ही दावत रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दावत में महज सात लोग शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक देर रात जन्मदिन समारोह में ही अवैध असलहों से फायरिंग की जाने लगी। इसी दौरान एक गोली भूपेंद्र के सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

ये देखकर समारोह में मौजूद सभी लोग भाग गए। शोर सुनकर भूपेंद्र के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए शाहजहांपुर ले गए। अस्पताल में चिकित्सक ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष पचदेवरा रामवचन भारती मौके पर पहुंचे लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं मिला। शाहाबाद सीओ अखिलेश राजन ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम शाहजहांपुर में हुआ है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मारा गया भूपेंद्र पर बलवा, जानलेवा हमला और डकैती के साथ ही गैंगेस्टर के चार मामले दर्ज हैं। जबकि मोहन मिश्रा पर गैंगेस्टर एक्ट, जानलेवा हमला, बलवा, आर्म्स एक्ट, मारपीट, लूट आदि के आठ मामले दर्ज हैं। इसी साल 28 अप्रैल को दोनों जमानत पर छूटकर आए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed