फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Firing between Municipal president and MLA supporters case

सीएम योगी से मुलाकात के बाद फायरिंग मामले में विधायक आशू को पुलिस से मिली क्लीनचिट

Tue, 18 Jun 2019 10:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 18 Jun 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
Firing between Municipal president and MLA supporters case
मल्लावां में पालिकाध्यक्ष और विधायक समर्थकों के बीच हुई थी फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

हरदोई के मल्लावां में पालिकाध्यक्ष और विधायक समर्थकों के बीच हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को जांच के दौरान विधायक और उनके प्रतिनिधि की मौजूदगी घटनास्थल पर नहीं मिली है। पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस ने दोनों की नामजदगी हटाते हुए उन्हें क्लीनचिट दे दी है। 

विज्ञापन


14 जून की रात आठ बजे मल्लावां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अंकित जायसवाल के मकान और कार्यालय पर फायरिंग हुई थी। नगर पालिका अध्यक्ष और उनके समर्थकों ने भी जवाबी फायरिंग की थी। घटना में विधायक समर्थक तीन युवक घायल हो गए थे।

विज्ञापन

14 जून की रात हुए विवाद में नामजद थे विधायक और उनके प्रतिनिधि

इस मामले में नगर पालिकाध्यक्ष अंकित जायसवाल ने विधायक आशीष सिंह आशू, उनके प्रतिनिधि नीरज विद्यार्थी निवासी पिपरावां, सुशील कुमार कनौजिया, राजीव, ऋषि, अमन, अंकित, हिमांशु निवासीगण देवमनपुर, राहुल पुत्र स्वतंत्र निवासी भगवंतनगर के साथ ही 200 अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विधायक समर्थक हिमांशु पटेल ने नगर पालिका अध्यक्ष अंकित जायसवाल व उनके भाईयों विशाल, सिद्धार्थ और रोहित सहित आठ लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि प्राथमिक विवेचना पूरी कर ली गई है।

इस बात के पुख्ता प्रमाण मिले हैं कि घटनास्थल पर विधायक आशीष सिंह आशू और उनके प्रतिनिधि नीरज विद्यार्थी मौजूद नहीं थे। कई लोगों के बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार  पर प्रकरण से आशीष सिंह आशू और नीरज विद्यार्थी की नामजदगी हटा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed