फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Firing at petrol pump in Kandhi, manager injured

कांधी में पेट्रोल पंप पर चली गोली, मैनेजर घायल

Thu, 24 Jun 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Firing at petrol pump in Kandhi, manager injured
कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव के पास हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप के मैनेजर को पंप पर ही मंगलवार रात गोली लग गई। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। कर्मी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें रीजेंसी ले गए। वहां उपचार चल रहा है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जवाहर नगर नई बस्ती सिकंदरा निवासी उदयपाल कांधी के पास एक पेट्रोल पंप में मैनेजर हैं। रोज की तरह वह मंगलवार को रात ड्यूटी पर गए। वहां बैना गांव राजपुर का गनमैन ओमजी अपनी बंदूक कुर्सी पर रखकर पानी लेने चला गया। इस बीच पेट्रोल पंप के पास में ही चाय की दुकान किए कांधी निवासी एक युवक पहुंच गया। वह बंदूक उठाकर देखने लगा।
विज्ञापन

इस बीच उससे अचानक फायरिंग हो गई। गोली पास में खड़े मैनेजर उदयपाल के हाथ में लगी। वह लहूलुहान होकर पंप पर गिर पड़े। इससे कर्मियों में हड़कंप मच गया। साथी कर्मियों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। इस बीच परिजन पहुंच गए और उन्हें रीजेंसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजर के पिता मेवालाल ने बताया कि धोखे से गोली चलने की जानकारी मिली है। इलाज चल रहा है। वहीं रात में घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक डेरापुर समीर कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर मौके पर गया था। किसी ने तहरीर नहीं दी है। उन्होंने किसी को हिरासत में लेने की बात स्वीकार नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed