{"_id":"6a48f5c16e2f7636510e5009","slug":"firefighters-descend-into-60-foot-deep-well-rescue-young-man-2026-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाको राखे साइयां...: 60 फीट गहरे कुएं में उतरे दमकल कर्मी, मौत के मुंह से युवक को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाको राखे साइयां...: 60 फीट गहरे कुएं में उतरे दमकल कर्मी, मौत के मुंह से युवक को निकाला
Sun, 05 Jul 2026 12:08 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:08 AM IST
सार
Auraiya News: शराब के नशे में युवक गहरे कुएं में जा गिरा। दमकल कर्मियों ने उसे बचाया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव राहतपुर का है।
विज्ञापन
युवक को कुएं से बाहर निकालते दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव राहतपुर में एक युवक शराब के नशे में गहरे कुएं में जा गिरा। कुएं के भीतर दमघोंटू गैस का गुबार था जिसके कारण युवक की जान पर बन आई थी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी गजेंद्र सिंह ने 60 फीट गहरे कुएं में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पहले कुएं की गैस को खत्म किया गया। इसके बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
गांव राहतपुर में राजू पुत्र महेश चंद्र शनिवार को अचानक गांव स्थित कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों की सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। कुआं करीब 50 से 60 फीट गहरा था और उसके भीतर गैस बनी हुई थी। टीम ने फायर टेंडर के जरिए कुएं के भीतर पानी का छिड़काव किया। पानी की बौछारों से गैस का असर कम हुआ। गैस का असर कम होते ही फायरमैन गजेंद्र सिंह ने कमान संभाली। वह सुरक्षा उपकरणों के सहारे गहरे अंधेरे कुएं में उतरे।
विज्ञापन
Trending Videos
कुएं के भीतर उन्होंने मलबे और पानी के बीच फंसे युवक को खोज निकाला। इसके बाद अन्य साथी की मदद से गजेंद्र ने युवक को बाहर निकाला। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।