फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire system will cost Rs 3 crore in district hospital

Kanpur News: जिला अस्पताल में तीन करोड़ से लगेगा फायर सिस्टम

Tue, 19 Nov 2024 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 19 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fire system will cost Rs 3 crore in district hospital
फोटो संख्या ::: 33 व 34
विज्ञापन

------------------------------
- यूपीसीएल को दिया टेंडर, 124 लाख का बजट कार्यदायी संस्था को स्थानांतरित
-वाटर टैंक, हाईडेंट प्वाइंट, ऑटोमेटिक मशीन आदि का जल्द होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। झांसी में एसएनसीयू में नवजात बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए संयुक्त जिला अस्पताल में फायर सिस्टम लगाने की युद्धस्तर पर पहल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसके लिए करीब 300 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। इसमें 124 लाख रुपये कार्यदायी संस्था को स्थानांतरित भी कर दिए गए हैं। इसमें वाटर टैंक, हाईडेंट प्वाइंट, ऑटोमेटिक मशीन आदि मशीन लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एमएम आर्या ने बताया कि अस्पताल में फायर सिस्टम के लिए शासन से यूपीसीएल को कार्य दिया है। इस कार्य के लिए करीब 300 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। सीएमएस ने बताया कि झांसी की घटना से एक सप्ताह पहले उन्होंने कार्यदायी संस्था को 124 लाख का बजट कार्यदायी संस्था को स्थानांतरित कर दिया है। जिला अस्पताल के मैनेजर डॉ. निखलेश कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था को अग्निशमन विभाग से डीपीआर लेने को कहा है। उसी हिसाब से निर्माण करवाया जाएगा। इससे विभाग से एनओसी मिलने में कोई दिक्कत न आए। अग्निशमन विभाग की स्वीकृत मिलते ही युद्धस्तर पर काम शुरू करवाया जाएगा।


प्रस्तावित निर्माण
फायर हाईडेंट प्वाइंट, वाटर टैंक, ऑटोमेटिक मशीन, स्मोक डिटेक्टर, फ्लेम, अलार्म सिस्टम, एसएनसीयू वार्ड समेत जिला अस्पताल में जगह-जगह लगेंगे अग्निशामक यंत्र
कोट
महिला जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में झांसी की घटना के बाद अग्निशामक यंत्रों की पड़ताल की गई। इसमें अग्निशामक यंत्रों को अगस्त माह में गैस दोबारा भरवाई गई थी। उन्होंने बताया एसएनसीयू वार्ड के अलावा जिला अस्पताल में संवेदनशील वार्ड व जरूरत वाले स्थानों पर 15 नए अग्निशामक यंत्रों को लगाया गया है। आने वाले समय में इन अग्निशामक यंत्रों को और लगवाया जाएगा।-डॉ. एमएम आर्या, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed