फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire started due to short circuit in the yard, electrical equipment worth Rs 10 crore burnt

Kanpur News: यार्ड में शार्ट सर्किट से लगी आग 10 करोड़ के बिजली उपकरण जले

Sat, 11 May 2024 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 11 May 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Fire started due to short circuit in the yard, electrical equipment worth Rs 10 crore burnt
रनियां (कानपुर देहात)। खानचंद्रपुर मटिया मऊ रोड में पारेषण लाइन के बने बिजली उपकरण गोदाम में शनिवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम से लपटें उठती देख मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक करीब 10 करोड़ रुपये के उपकरण जल गए।
विज्ञापन

क्षेत्र में कई जगह पारेषण लाइन बनाने का काम चल रहा है। लाइन बिछाने के इस्तेमाल होने वाले बिजली उपकरणों के लिए टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड ने खानचंद्रपुर-मटियामऊ रोड पर किराए पर गोदाम बना रखा है। यहां पर कई कर्मचारी रहते हैं। कर्मचारियों के मुताबिक शनिवार दोपहर सवा 12 बजे गोदाम के पास लगे 33 केवीए के खंभे में एक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इंसुलेटर टूट गए। इसके बाद तार आपस में तेजी से टकराए और निकली चिंगारी से गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते धूं- धूं कर सामान जलने लगा। पास मौजूद कर्मचारियों ने दमकल व उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के साथ ही आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने की जानकारी पर माती से दमकल के कर्मी वाहन लेकर पहुंचे। मौके पर पहुंची दमकल के वाहनों ने करीब तीन घंटे के मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखे बिजली के तार के बंडल, उपकरण जल गए। अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

---------
इनसेट

हाईवे पर संचालित मिल से लिया पानी

रनियां। दो दमकल पानी से आग नहीं बुझ सकी। फिर दमकल कर्मियों ने यार्ड के बगल में संचालित फाइन पैकेजिंग फैक्टरी में पानी लेने के लिए पहुंचे, लेकिन फैक्टरी संचालक ने दमकल कर्मियों को वॉल खराब होने की जानकारी दी। इसके बाद दमकल कर्मी हाईवे किनारे मधुकर फ्लोर मिल पहुंचे तीन टैंक पानी लेकर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
यार्ड में करोड़ों रुपये का माल जमा है। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पोल के इंसुलेटर टूट जाने से तार आपस में टकराने से चिंगारी निकलकर उपकरणों में गिर गई। जिससे लगभग दस करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
- नीरज कुमार चंदेल प्रबंधक टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed