{"_id":"5ca3a3cabdec2214046f02d5","slug":"fire-in-vegetable-market-at-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी में आग, 35 आढ़तियों की 57 लाख की क्षति, सूचना देने के एक घंटे बाद पहुंची दमकल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी में आग, 35 आढ़तियों की 57 लाख की क्षति, सूचना देने के एक घंटे बाद पहुंची दमकल टीम
Tue, 02 Apr 2019 11:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी में आग लगी (फाइल फोटो)
हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर में थोक व फुटकर सब्जी की बिक्री का बड़ा केंद्र मानी जाने वाली मंडी में सोमवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही पलों में लपटों ने भीषण रूप ले लिया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस और नगर पंचायत के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे। दमकल टीम सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पहुंची।
आग की चपेट में आने से 35 आढ़तियों का करीब 57 लाख का सामान जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार रात करीब 11 बजे मंडी स्थित एक दुकान से आग की लपटें उठते देखकर हड़कंप मच गया। देखते-देखते अन्य सब्जी की आढ़तें भी आग की चपेट में आ गईं। यही नहीं कुछ दूर स्थित परचून व जूते की दुकानों तक भी आग पहुंच गई।

पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ लोग आग बुझाने में जुट गए। मंडी के पास स्थित मस्जिद व आसपास के मकानों के सबमर्सिबल पंप चलाकर करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना के करीब एक घंटे बाद दमकल न पहुंचने से लोगों में खासा आक्रोश रहा। दुकानदारों ने गर्मियों में आग की घटनाओं को देखते हुए मंडी स्थल के पास एक दमकल चौबीस घंटे खड़ी रखने की मांग उठाई।
एएसपी संतोष सिंह व सीओ सदर अनुराग सिंह ने दुकानदारों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। एसडीएम सदर अजित परेश ने बताया कि मस्जिद के पास स्थित विद्युत पोल से मंडी स्थित दुकानों में कनेक्शन दिए गए हैं। इन्हीं कनेक्शन में से किसी में शार्ट सर्किट से आग लगी। दुकानदारों ने 57 लाख की क्षति बताई है। राजस्व कर्मियों को सर्वे रिपोर्ट बनाकर शीघ्र भेजने के निर्देश दिए हैं।