फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire in trailer loaded with bundles of wires, Highway jammed for 15 KM, accident happened due to spark after w

Kanpur: तार के बंडल लदे ट्रेलर में आग...15 KM तक हाईवे जाम, पहिया फटने के बाद उठी चिंगारी से हुआ हादसा

Sun, 25 Feb 2024 04:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 25 Feb 2024 04:50 PM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी हाईवे पर तार के बंडल लदे ट्रेलर पर अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुची दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान 15 किमी का लंबा जाम लग गया, जिससे तीन घंटे यातायात बंद रहा।

विज्ञापन
Fire in trailer loaded with bundles of wires, Highway jammed for 15 KM, accident happened due to spark after w
kanpur fire accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गुजैनी हाईवे पर शनिवार दोपहर पीवीसी तार के बंडल लादे ट्रेलर का टायर फटने के बाद रिम की रगड़ से निकली चिंगारी से ट्रेलर में भीषण आग लग गई। दोनों तरफ से वाहनों का संचालन बंद होने से हाईवे पर करीब 15 किमी तक जाम लग गया। दमकल की चार गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन

हरियाणा के सिरसा निवासी चालक ओम प्रकाश वहीं के रहने वाले परिचालक राजेंद्र के साथ गुरुवार को ट्रेलर पर गुरुवार को हरियाणा से पीवीसी तार लादकर वाराणसी के लिए निकला था। शनिवार दोपहर हाईवे पर गुजैनी के पास पहुंचे। तभी अचानक ट्रेलर का टायर फट गया। जबतक कुछ समझ पाते कि कुछ वाहन सवारों ने ट्रेलर के डीजल टैंकर में आग लगने की जानकारी दी।

विज्ञापन

किसी तरह ट्रेलर को किनारे लगा कर नीचे उतर दोनों ने अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने ट्रेलर पर रखे पीवीसी तारों को अपनी चपेट में ले लिया और धू-धूकर जलने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी रास्तों को ब्लाक किया। इससे करीब 15 किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि टायर फटने के बाद उठी चिंगारी से आग लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed