{"_id":"606826248ebc3ed8b949e2f6","slug":"fire-in-junk-warehouse-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान
Sat, 03 Apr 2021 02:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 Apr 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
कबाड़ गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कोयला नगर स्थित कबाड़ गोदाम में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग ने गोदाम के बाहर शराब की दुकान को भी चपेट में ले लिया। सेल्समैन प्रमोद तिवारी की बाइक जल गई।
राधापुरम निवासी मेवा लाल का प्लास्टिक के कबाड़ का गोदाम है। मीटर के पास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस व दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल ने आग पर काबू पा लिया है। मेवा लाल के मुताबिक 20 से 25 लाख का नुकसान हुआ है।