{"_id":"6261199d9fdaad266a70835b","slug":"fire-in-jcb-while-removing-illegal-encroachment-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: अवैध अतिक्रमण हटाते समय जेसीबी में दौड़ा करंट, इंजन में लगी आग, बाल-बाल बचे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: अवैध अतिक्रमण हटाते समय जेसीबी में दौड़ा करंट, इंजन में लगी आग, बाल-बाल बचे कर्मचारी
Thu, 21 Apr 2022 02:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 21 Apr 2022 02:16 PM IST
सार
अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान जेसीबी का पंजा हाई वोल्टेज लाइन से छू गया। इससे शॉर्ट सर्किट हो गया और इंजन में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जेसीबी में लगी आग को बुझाते कर्मचार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में प्रशासन के द्वारा बड़े स्तर पर अवैध अतिक्रमण को हटाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में फर्रुखाबाद जिले में भी टाउन हॉल से लेकर चौक तक नाले पर अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान एक बड़ा हादस होते-होते टला।
विज्ञापन
दरअसल, शहर में चौक के पास सरकारी अमला के साथ नगर पालिका के कर्मचारी जेसीबी से अतिक्रमण हटा रहे थे। एक जेसीबी का बड़ा वाला पंजा जैसे ही आगे बढ़ने के लिए ऊपर उठाया गया, जो वो ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन में छू गया। इससे जेसीबी में धुंआ उठने लगा और इंजन में आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस हादसे में समय रहते ही काबू पा लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
इस हादसे पर सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने कहा कि शहर में टाउन हॉल के पास नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई की गई। इस दौरान जेसीबी का पंजा ऊपर से निकली हाई वोल्टेज लाइन से टकरा गई। इससे शॉर्ट सर्किट हो गया और इंजन में आग लग गई। समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन