फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire in gorakhpur panvel express, train stop at station for 30 minutes

पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस के पहियों से निकली चिंगारी से लगी आग, ट्रेन में मच गया हड़कंप

Fri, 16 Aug 2019 08:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 16 Aug 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
fire in gorakhpur panvel express, train stop at station for 30 minutes
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
जालौन में गुरुवार को पनवेल से गोरखपुर जाने वाली 15066 उरई रेलवे स्टेशन पर हादसे का शिकार होने से बच गई। उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी ट्रेन के एस-2 कोच के पहिये में चिंगारी उठने से हड़कंप मच गया। तत्काल रेलवे स्टाफ व आरपीएफ मौके पर पहुंची। स्टेशन पर मौजूद अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


इसके चलते करीब आधा घंटा स्टेशन पर खड़ी रही। ललितपुर में आई बाढ़ के कारण पहले से ही करीब छह घंटे देरी से चल रही पनवल से गोरखपुर जा रही 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस जैसे ही गुरुवार की रात 8.21 बजे उरई रेलवे स्टेशन पर स्थित जीआरपी थाने के सामने बने ट्रैक पर आकर खड़ी हुई। तभी एस 2 कोच के पहिये से चिंगारी निकलने लगी।
विज्ञापन


 

ट्रेन में पहिए में आग देख अंदर बैठे यात्रियों में मच गई खलबली

एस 2 के बाहर खड़े ट्रेन यात्री देवरिया के गौरी बाजार निवासी मुकेश कुमार की नजर पड़ी तो उसने चिल्लाकर जीआरपी थाने पर तैनात सिपाही अजय कुमार को बताया। अजय ने तत्काल ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर एससी अग्रवाल को सूचना दी। इससे हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात प्वाइंट मैन अमरेंद्र सिंह ने तत्काल अग्निशमन यंत्र से आग बुझाई।

स्टेशन मास्टर ने पूरे घटना की सूचना झांसी कंट्रोल रूम को दी। इसके चलते ट्रेन 8.21 बजे से 8.56 मिनट तक खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन के गार्ड आईए खान ने अपने सामने ट्रेन को चलवाया। करीब डेढ़ सौ मीटर ट्रेन चलाने के बाद जब सब सामान्य रहा तब ट्रेन को आगे बढ़वाया गया। यहां गौरतलब है कि तीन अगस्त को इसी ट्रेन के बी-वन कोच के शॉकर के बोल्ट खुल गए थे। इससे भी ट्रेन करीब एक घंटा तक खड़ी रही थी।

दिखा पानी का असर, विलंब से आई ट्रेनें
ललितपुर के धौर्रा स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर आए पानी का असर उरई के ट्रेन संचालन पर भी पड़ा। झांसी कानपुर रूट की पनवेल से गोरखपुर जाने वाली 15066 छह घंटे देरी, मुंबई से चलकर छपरा जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस 12598 दस घंटा देरी,  अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली साबरमती 19165 तीन घंटा, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर 11015 एक्सप्रेस ढाई घंटा देरी से, 12943 उद्योगकर्मी बलसाड से कानपुर जाने वाली सात घंटे देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed