फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire in gas tanker

गैस टैंकर में आग, छह झुलसे

Mon, 09 Feb 2015 03:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 09 Feb 2015 03:12 AM IST
विज्ञापन
fire in gas tanker
पनकी पड़ाव में रविवार देर शाम सर्विस सेंटर पर धुलाई के दौरान गैस टैंकर में आग लग गई। आग से टैंकर चालक और क्लीनर समेत छह लोग झुलस गए। इनमें तीन लोगों को पनकी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


आग की 50 मीटर तक उठती लपटें देख वहां भगदड़ मच गई। आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर भाग निकले। आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची।
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग को काबू किया। बताया गया कि धुलाई के दौरान गैस टैंकर का ढक्कन खुलवाने के लिए चालक माचिस जलाकर रोशनी कर रहा था।

जिससे आग लग गई। नौबस्ता का रघुराज पाल ड्राइवर है। वह गड़रियनपुरवा फजलगंज के मैसर्स पुनीत बल्क कैरियर का गैस टैंकर चलाता है। उसके साथ गंगागंज पनकी में रहने वाला शफीक क्लीनर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रघुराज ने बताया कि देर शाम वह पनकी पड़ाव स्थित रामविलास के राजपूत सर्विस सेंटर में टैंकर धुलवाने गया था। टैंकर खाली था। गैस नहीं थी। बकौल रघुराज टैंकर साफ कराने के लिए उन्होंने क्लीनर शफीक से उसका ढक्कन खोलने को कहा।

वह खुद रोशनी के लिए माचिस जलाए हुए थे। शफीक के ढक्कन खोलते ही तेजी से गैस लीक हुई और आग लग गई। करीब 50 मीटर तक गैस उड़ी। वहां तक आग गोला बनकर पहुंच गई।

आग की चपेट में आने से रघुराज, शफीक और काकादेव निवासी विजय समेत छह लोग झुलस गए। हादसे के वक्त विजय सर्विस सेंटर के बगल में गैराज पर अपनी कार की सर्विस करा रहे थे।

लपटें देख सर्विस सेंटर के आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें खुली छोड़कर भाग निकले। राहगीरों में भी अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर सीएफओ दमकल की चार गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे।

एसओ पनकी भी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस के ट्रैफिक बंद कराने पर दमकल कर्मियों ने टैंकर में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे विजय, शफीक और रघुराज को निजी अस्पताल में दाखिल कराया।


जिस जगह पर हादसा हुआ है, उसके पीछे पेट्रोल और गैस से भरे कई टैंकर खड़े थे। आसपास भी कई टैंकर खड़े थे। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed