{"_id":"5bea71dfbdec2269625f6a18","slug":"fire-in-car-in-kanpur-dehat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चलती कार अचानक बनी \"आग का गोला\", चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार अचानक बनी "आग का गोला", चालक ने कूदकर बचाई जान
शफात फातमी, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर देहात में मंगलवार को चलती कार में अचानक अाग लगने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। कार सवार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद चालक ने डायल 100 को सूचना दी।
यह घटना राजपुर के जैनपुर गांव के सामने मुगुल मार्ग की है। यहां सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी जावेद अख्तर अपनी कार से सुबह करीब 5 बजे दिल्ली जा रहे थे तभी अचानक उनकी कार में आग लग गयी।

Trending Videos
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
जावेद अख्तर ने कार से कूदकर आपनी जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कुछ ही देर में कार जलकर खाक हो गयी। इस घटना में कार चालक बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार चालक ने ही घटना की जानकारी डायल-100 पर दी। सूचना मिलते ही राजपुर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष हंसराज सिंह अपनी टीम व अग्निशमन के कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
करीब 1 घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रभारी थानाध्यक्ष हंसराज सिंह ने बताया कि घटना स्थल से मजह 500 मीटर की दूरी पर मिट्टी तेल डिपो है। अगर अाग पर समय से काबू न पाया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी।