{"_id":"5c8decc0bdec22145b20df7c","slug":"fire-in-bagh-express-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ एक्सप्रेस के एसी कोच से उठा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ एक्सप्रेस के एसी कोच से उठा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप
Sun, 17 Mar 2019 12:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के बघोली कछौना के पास शनिवार रात अप रूट पर आ रही बाघ एक्सप्रेस के एसी कोच का हॉट एक्सल बियरिंग जाम होने के कारण गर्म हो गया। धुआं उठते देखकर बालामऊ के केबिन मैन की सूचना पर आनन फानन में रनथ्रू ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया। एसी कोच को स्टेशन की लूप लाइन काटकर अलग कर दिया गया। लगभग ढाई घंटे बाद सुबह 6.05 बजे ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन
हावड़ा से काठगोदाम के बीच चलने वाली अप रूट की ट्रेन 13019 बाघ एक्सप्रेस शनिवार रात लगभग 3.15 बजे बालामऊ जंक्शन क्रास हुई। बालामऊ जंक्शन आउटर के केबिनमैन पवन कुमार को ट्रेन के एसी कोच बी-1 03106 का एक्सल गर्म होने पर धुआं उठता दिखा। केबिन मैन ने इसकी जानकारी बालामऊ स्टेशन मास्टर कृष्ण कुमार भट्ट व बघौली स्टेशन मास्टर को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद बघौली स्टेशन मास्टर ने रेड सिग्नल देकर ट्रेन को स्टेशन पर रोक लिया। एक्सप्रेस ट्रेन के कोच का एक्सल हॉट होने व धुआं उठने की जानकारी मिलने पर स्टॉफ व अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रयास के बाद भी खामी दूर नहीं हो सकी, जिसके चलते कोच को स्टेशन की लूप लाइन पर काटकर ट्रेन से अलग कर दिया गया।
विज्ञापन
इस बीच मुख्य वाणिज्य निरीक्षक हरदोई अंबुज मिश्रा मौके पर पहुंच गए और कोच में सवार 57 यात्रियों को दूसरे कोच में जगह दिलाई। रात लगभग 3.35 बजे आई ट्रेन को सुबह 6.05 बजे रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर रामरतन ने बताया कि मरम्मत के बाद कोच को ले जाया जाएगा। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि बरेली में ट्रेन में नया कोच जोड़ दिया गया है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी गई है।