{"_id":"5e031d658ebc3e88127513c4","slug":"fire-in-a-factory-in-kanpur-dehat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान, तीन करोड़ रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान, तीन करोड़ रुपये का नुकसान
Wed, 25 Dec 2019 02:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Dec 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के रनिया में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के खानचंद्रपुर गांव के पास मैट बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। माती समेत चार स्टेशनों से आई दमकल की गाड़ियों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से तीन करोड़ का नुकसान हुआ है।
बुधवार सुबह फैक्ट्री के प्रिंट एरिया में मैट की छपाई का काम चल रहा था। 12 मजदूर काम पर लगे थे। तभी अचानक प्रिंट मशीन अधिक गर्म होनेे के कारण आग लग गई। मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक अन्य मशीनों और रखे मैटेरियल को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। यह देख मजदूरों ने बाहर भाग कर जान बचाई।

Trending Videos
मौके पर पहुंचे फैक्ट्री मालिक तुषार गुप्ता और मैनेजर राकेश त्रिपाठी ने पुलिस व फायर विभाग को सूचना दी। माती फायर स्टेशन से तीन दमकल वाहनों को आग बुझाने में लगाया गया। आग नियंत्रित न होने पर रसूलाबाद, भोगनीपुर, सिंकदरा और एचपीसीएल के दमकल वाहनों को बुलाया गया।
सभी दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी पर एसडीएम आनंद कुमार सिंह, सीओ सदर संदीप सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह, कोतवाल आमोद कुमार सिंह पहुंचे।

फैक्ट्री मालिक तुषार गुप्ता ने अफसरों को बताया कि तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वह फैक्ट्री किराये पर लिए हैं। फैक्ट्री में फर्श पर बिछाने वाली मैट बनाई जाती है। प्लांट के अंदर माल तैयार करके रखा था।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जिले की सभी दमकल वाहनों को लगाकर आग पर काबू पाया गया है। दूसरी फैक्ट्रियों से पानी लाकर आग बुझाई गई। आग बुझाने के इंतजाम न होने की जांच की जाएगी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जिले की सभी दमकल वाहनों को लगाकर आग पर काबू पाया गया है। दूसरी फैक्ट्रियों से पानी लाकर आग बुझाई गई। आग बुझाने के इंतजाम न होने की जांच की जाएगी।
फैक्ट्री में नहीं था पानी का स्टॉक
आग बुझाने में लगे सभी दमकल वाहनों का पानी खत्म हो गया। इससे आग बुझाने में समस्या आई। इसके बाद हाईवे के किनारे संचालित अन्य फैक्ट्रियों से दमकल को पानी लाना पड़ा। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री में पानी का स्टाक और टैंक नहीं मिला। इससे दकमल कर्मियों को परेशानी हुई।
लपटों से दीवारों में आई दरार
प्लांट के अंदर आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों ने छत तक पहुंचने के बाद धीरे-धीरे भवन को कमजोर कर दिया। इससे प्लांट की आसपास की दीवारों में दरार आ गई।