फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire

कपड़े की दुकान-मकान और गोदाम में लगी आग

Tue, 21 Jan 2020 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
fire
बिल्हौर में कपड़े की दुकान में लगी आग से निकलता धुआ। - फोटो : DEHAT
बिल्हौर। कोतवाली के समीप सराफा बाजार में सेठ रोशनलाल की कपड़े की दुकान के ऊपर बने आवासों व गोदाम में आग लग गई। घर की महिलाओं को आग लगने की जानकारी नौकरों ने दी पर जब तक दुकान मालिक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। सेठ रोशन लाल की दुकान में आग लगते ही राहगीर जीटी रोड पर जुट गए, आसपास के लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग घटने की बजाय बढ़ने लगी। इसके बाद मौके पर पहुंचे इंसपेक्टर, तहसीलदार और एसडीएम बिल्हौर ने जीटी रोड का ट्रैफिक रोका और नगरपालिका से पानी मंगाकर आग बुझाना शुरू किया। वहीं, घटना के करीब 45 मिनट बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अफसरों और दुकानदार ने आग लगने में हुए नुकसान की कोई जानकारी नहीं दी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कोतवाली-तहसील परिसर के समीप जीटी रोड पर ही दशकों पुरानी सेठ रोशनलाल गुप्ता की बहुत बड़ी दुकान है, इस दुकान को रामचंद्र गुप्ता, प्रेमप्रकाश गुप्ता और नन्हें भैया गुप्ता व इनके घरों की महिलाओं द्वारा संचालित की जाती है। बड़ी दुकान होने के कारण कई नौकर-कर्मी भी दुकान में रहते हैं, उधर दुकान के ऊपर ही उक्त तीन दुकान संचालकों के आवास और गोदाम भी है। दुकान के ऊपर बने आवासों और भंडारगृह में 25 से अधिक लोग रहते भी हैं।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे घर में खाना बनाने आई एक नौकरानी ने दुकान के ऊपर तीसरी मंजिल पर आग लगी होने की जानकारी रामचंद्र और प्रेमप्रकाश को दी, जब तक उक्त दोनों सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू करते, तब तक आग के गुबार उठने लगे। दुकान से आग के गुब्बार उठते देख आसपास के कपड़ा, परचून आदि दुकानदारों में भय फैल गया और सभी अपना सामान समेटने और जान बचाकर भागने की कोशिश करने लगे। मौके पर पहुंचे इंसपेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचे दुकानदारों को भरोसा देते हुए आनन-फानन में दमकल को सूचित किया और घटना स्थल के पास लगी भारी भीड़ को हटाकर वाहनों को दूर कराया। इसके बाद तहसीलदार अवनीश कुमार और एसडीएम बिल्हौर डा. लक्ष्मी वीएस भी मौके पर पहुंची। घटना के करीब 45 मिनट पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं, जिन्होंने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में दुकान के ऊपर रहने वाले तीनों परिवारों की लाखों के गृहस्थी का सामान सहित लाखों की साड़ियां और कपड़े जलने की बात सामने आई है। वहीं अधिकारियों और दुकानदारों द्वारा आधिकारिक रूप से आग लगने के कारणों और नुकसान का कोई आंकड़ा नहीं बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली और तहसील से मात्र कुछ कदमों की दूरी पर स्थित सेठ रोशन लाल गुप्ता की कपड़े की दुकान कस्बे में ही नहीं बल्कि इलाके में मशहूर है, लेकिन अग्निशमन अफसरों की अनदेखी और दुकान संचालकों की लापरवाही से दुकान के अंदर आग बुझाने और आपात स्थिति में निकलने के लिए भी उचित इंतजाम नहीं हैं। सोमवार को जिस समय कपड़े की दुकान में आग लगी तब तहसील, बैंक आफ बड़ौदा सहित डाकघर से फायर उपकरण मंगाए गए, लेकिन जब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

सेठ रोशन लाल के कपड़े की दुकान में आग लगने के समय आठ से अधिक रसोई गैस सिलिंडर थे, इसके अलावा दुकान संचालकों द्वारा सर्दी के मद्देनजर अलाव के कई छोटे-छोटे सिलिंडर दुकान में ही लगवाए गए थे, आग लगने के फौरन बाद ही समय रहते सभी सिलिंडर को हटवा लिया गया, यदि उक्त सभी सिलिंडर न निकाले जाते तो कपड़े की दुकान-गोदाम पूरे सराफा बाजार को तहस-नहस कर देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed