फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire coach in north east expess train

नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के कोच में लगी आग

Sat, 20 Jun 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Sat, 20 Jun 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
रूरा में शुक्रवार को गुवाहाटी से आनंद विहार को जाने वाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के एक स्लीपर कोच में शार्ट सर्किट से आग लग गई है। भाऊपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी को रोका गया।
विज्ञापन


चालक की सूझबूझ से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। रूरा आरपीएफ  चौकी प्रभारी केके पांडेय ने बताया कि शार्ट सर्किट कोच की अंदरूनी वायरिंग में हुई थी।
विज्ञापन


जिसे समय रहते काबू में कर लिया गया। जिससे बहुत बड़ा हादसा होते बच गया। गुवाहाटी  से आनंद विहार के लिए जाने वाली (2505) नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के कोच नंबर एनएफ - 06227 के 41 व 48 नंबर बर्थ के बीच अचानक हुई शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों में हड़कंप मच गया। सभी यात्री कोच में एक जगह एकत्र होकर टीसी को सूचना दी। टीसी ने यह सूचना ड्राइवर को दी। इस पर ड्राइवर ने नजदीकी रेलवे स्टेशन भाऊपुर में ट्रेन को 5:35 बजे खड़ी कर दी।


स्टेशन मास्टर रोहित सक्सेना को सूचित किया गया। मामला गंभीर होने पर आनन-फानन में एसएमटी स्टाफ  व आरपीएफ  ने तत्काल मदद भेजी।

संबंधित कोच के सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। यात्रियों ने खतरा भांपकर अपना-अपना सामान निकाल लिया। कर्मचारियों के पहुंचने पर सभी ने कोच के अंदर पहुंचकर विद्युत लाइन को बंदकर आग पर काबू पाया।

ट्रेन लगभग 45 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं कोच पूरी तरह से सुरक्षित होने की दशा में सभी यात्रियों को दोबारा बैठाया गया।

ट्रेन 6:20 बजे पर दोबारा रवाना की जा सकी। इस बीच हेड कांस्टेबिल रामबली यादव को सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली तक कोच में बिठाकर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed