{"_id":"59aa714a4f1c1b726a8b4618","slug":"fire-broke-out-in-the-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल में आग से मचा हड़कंप, शीशे तोड़कर बाहर निकाला दमघोंटू धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉल में आग से मचा हड़कंप, शीशे तोड़कर बाहर निकाला दमघोंटू धुआं
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
मॉल में आग से मचा हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर शहर में बने एक मॉल में शनिवार तड़के आग लगने से हड़कंप मच गया। रावतपुर क्रॉसिंग के पास बने रेव मोती बिग बाजारा मॉल में लपटें और धुआं उठता देख फायरब्रिगेड को फोन करके बुलाया गया।
रेव मोती मॉल में आग लगने से लोगों में दहशत फैल गई थी। दो घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि आग से रेडीमेड कपड़े जलकर राख हो गए है। मॉल की सुरक्षा में तैनात गार्ड अगर होशियारी नहीं दिखाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग बुझाने पहुंची दो फायरब्रिगेड की गाड़ियों ने पानी डाल कर आग बुझाई। आग के कारण पूरे मॉल की बिजली बंद कर दी गई थी। जिसकी वजह से फायरब्रिगेड को टॉर्च की रोशनी का सहारा लेकर आग पर काबू पाना पड़ा। मॉल में एक्जॉस्ट फैन न चलने की वजह से धुआं मॉल के अंदर ही भर गया। दम घोंटू हालात पैदा होने पर शीशे तोड़कर धुएं को बाहर निकाला गया। मॉल में आग बुझाने की पूरी व्यवस्था थी लेकिन किसी कारण से फायर सिस्टम काम नहीं किया। आग लगने का कारण और नुकसान के बारे में मॉल के व्यवस्थापकों की ओर से अभी तक कोई कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहा है।