{"_id":"67a3cb919bf2f45b2f08a08d","slug":"fire-broke-out-in-hut-under-suspicious-circumstances-confectioner-burnt-alive-died-kanpur-news-c-12-1-knp1054-992509-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: संदिग्ध हालात में झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जला हलवाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: संदिग्ध हालात में झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जला हलवाई, मौत
विज्ञापन
कानपुर। पनकी के रतनपुर में मंगलवार देर रात संदिग्ध हालात में झोपड़ी में आग लग गई। हादसे में झोपड़ी में सो रहे हलवाई प्रदीप गुप्ता (30) की जिंदा जलने से मौत हो गई। आग की लपटों ने पड़ोस में स्थित पंचर की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने घटना की जानकारी कन्नौज निवासी बहन को देकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। प्रदीप रतनपुर जन्माष्टमी पार्क के बगल में झोपड़ी डालकर रहता था।
वह हलवाई का काम करने के साथ ही झोपड़ी में पान मसाला भी बेचता था। मां की कैंसर से निधन के बाद उसका भाई अलग रह रहा था। देर रात करीब करीब एक बजे संदिग्ध हालात में झोपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची दलकल कर्मियाें ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक शराब का लती था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना को लेकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। ब्यूरो