फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire broke out in a sports shop due to sparks from fireworks, six fire tenders brought it under control

Kanpur Fire: आतिशबाजी की चिंगारी से स्पोर्ट्स शॉप में लगी आग, दमकल की छह गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू

Tue, 23 Jan 2024 11:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 23 Jan 2024 11:15 AM IST
सार

Kanpur News: मेस्टन रोड स्थित स्पोर्ट्स शॉप में आतिशबाजी से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। सीएफओ ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। दुकान मालिक से बात कर नुकसान की जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन
Fire broke out in a sports shop due to sparks from fireworks, six fire tenders brought it under control
,fire broke out in a sports shop - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मेस्टन रोड स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा के पास स्थित स्पोर्ट्स के सामान की दुकान में आतिशबाजी की चिंगारी से आग लग गई। चार मंजिला इमारत के ऊपरी तल से लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने दुकानदार और दमकल विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन

सीएफओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकलों की छह गाड़ियों की मदद से करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू किया। आग से हुए नुकसान का आंकलन नहीं लगाया जा सका। काकादेव निवासी हरीश अरोड़ा की मेस्टनरोड टोपी बाजार स्थित चार मंजिला बिल्डिंग में एचएमएस के नाम से दुकान है।
विज्ञापन

सोमवार शाम दुकान खुली थी। अंधेरा होते ही अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में लोग आतिशबाजी करने लगे। आतिशबाजी की चिंगारी दुकान के ऊपर पड़ी फाइबर शीट पर गिरी, जिससे आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तबतक आग ने दुकान की ऊपरी मंजिल पर रखे सामान को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इमारत के ऊपरी हिस्से में फंसे लोगों को बाहर निकाला
सूचना पर सीएफओ दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे। फजलगंज, अनवरगंज समेत आस-पास के फायर स्टेशन से छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। इमारत के ऊपरी हिस्से में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया गया।

दुकान खुली होने की वजह से कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ
सीएफओ ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। दुकान मालिक से बात कर नुकसान की जानकारी ली जाएगी। दुकान खुली होने की वजह से कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान एसीपी कोतवाली अर्चना सिंह, मुलगंज, कोतवाली समेत कई थानों का फोर्स मौजूद रहा।

कल्याणजी बेकरी में लगी आग, कर्मचारियों ने पाया काबू
गोविंदनगर चावला चौराहे के पास अखिल अरोड़ा की कल्याणजी के नाम से बेकरी है। भूतल पर दुकान है, जबकि ऊपरी तल पर वेस्टेज जमा रहता है। सोमवार दोपहर अचानक पहले तल से धुआं उठने लगा। सूचना पर गोविंदनगर पुलिस भी पहुंच गई। आनन फानन में सबमर्सिबल चला कर आग पर काबू पाया गया। चौकी प्रभारी अरुण राठी ने बताया कि ऊपरी तल पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। बेकरी के कर्मचारियों ने काबू पा लिया। कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed