फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire broke out in a shop, clothes worth Rs 15 lakh burnt

Kanpur News: दुकान में लगी आग, 15 लाख के कपड़े जले

Mon, 03 Mar 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a shop, clothes worth Rs 15 lakh burnt
दुकान का जला सामान देखता दुकानदार।  - फोटो : संवाद
इटावा। शहर के नौरंगाबाद स्थित कपड़े के दुकान की पहली मंजिल में रविवार की सुबह आठ बजे शॉर्ट शर्किट से आग लग गई। धुआं बाहर निकलता देख पड़ोसियों ने दुकान मालिक और दमकल को सूचना दी। दमकल टीम ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आशीष पोरवाल की नौरंगाबाद चौराहे के पास अशोका टेलर के नाम से कपड़े की दुकान है। वह शनिवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार की सुबह करीब नौ बजे पड़ोस के दुकानदारों ने उनकी दुकान में धुआं निकलता देखा तो सूचना दी। इस पर वह दमकल विभाग को सूचना देकर दुकान पर पहुंचे। दुकान खोलकर पहली मंजिल पर गए तो सीलिंग से धुआं निकल रहा था। फर्नीचर और कपड़े जल चुके थे।
विज्ञापन

सूचना के लगभग आधे घंटे बाद पहुंची फायर टीम ने करीब आधे घंटे में आग बुझाई। पीड़ित दुकानदार आशीष पोरवाल ने बताया कि दुकान में फर्नीचर व कपड़े जलने से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम चौहान ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था। गनीमत रही कि केवल पहली मंजिल पर ही आग लगी थी। समय रहते पता चल गया नहीं तो नुकसान और अधिक हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed