{"_id":"684741708f3fd628fc025e15","slug":"fire-broke-out-in-a-five-storey-apartment-25-people-evacuated-safely-kanpur-news-c-362-1-ka11011-125260-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पांच मंजिला अपार्टमेंट में लगी आग, 25 लोगों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पांच मंजिला अपार्टमेंट में लगी आग, 25 लोगों को सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
जले पड़े सामान को निकालते दमकलकर्मी।
- फोटो : स्रोत : दमकल विभाग
कानपुर। मूलगंज थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात एक पांच मंजिला अपार्टमेंट में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने अपार्टमेंट में मौजूद 20-25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि मूलगंज के गढ़ैया छोटी ईदगाह स्थित पांच मंजिला अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर में दुकान और 10 फ्लैट हैं। सोमवार देर रात 12:10 बजे के बाद तीसरी मंजिल में रहने वाले मोहम्मद लईक के फ्लैट में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटे बाहर निकलने लगी। आग की सूचना पर अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने अपार्टमेंट वासियों को सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ी पानी की मदद से करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया।