फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire broke out in a closed oil factory in Kanpur Dehat, black smoke was seen up to a kilometer away

Kanpur Dehat Fire: रनियां में बंद पड़ी ऑयल फैक्टरी में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

Fri, 31 Mar 2023 12:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 31 Mar 2023 12:46 PM IST
सार

Factory Fire: रनियां औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक ऑयल फैक्टरी में आग लग गई। सूचना पर पुलिस व दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं। आग बुझाने का प्रयास एक घंटे से किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये ऑयल फैक्टरी कई सालों से बंद थी।

विज्ञापन
Fire broke out in a closed oil factory in Kanpur Dehat, black smoke was seen up to a kilometer away
ऑयल फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के रनियां औद्योगिक क्षेत्र में बीते चार साल से बंद पड़ी एक ऑयल फैक्टरी में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। तेज हवा से आग ने विकराल होती चली गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग काबू करने के प्रयास शुरू किए। बताया जा रहा है कि यहां मेंटेनेंस का काम शुरू कराया गया था।

विज्ञापन

रनियां क्षेत्र के उमरन गांव स्थित हाईवे किनारे खाद्य तेल बनाने वाली लक्ष्मी वनस्पति फैक्टरी में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि बीते चार साल से फैक्ट्ररी में उत्पादन कार्य बंद है। आग बढ़ने पर लपटें और धुएं के गुबार छा गए।
विज्ञापन

एक किलोमीटर दूर तक आसमान में काला धुआं दिखाई दे रहा था। इससे आस पास के लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी पर सीएफओ सुरेंद्र सिंह एक फायर टैंकर और एक पोर्टेबल पंप लेकर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर पानी डालकर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी में चल रहा था मेंटेनेंस का कार्य 
इधर जानकारी पर एसपी, एएसपी, सीओ सदर सहित इंस्पेक्टर रनियां कपिल दुबे भी घटनास्थल पर पहुंच गए। फैक्टरी में काम करने वाले वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि फिर से फैक्टरी चलाने के लिए मेंटेनेंस का कार्य शुरू किया गया है। इस दौरान आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed