फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire broke out due to cylinder leakage, woman died

Kanpur News: सिलिंडर लीक होने से लगी आग, महिला की मौत

Wed, 09 Apr 2025 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to cylinder leakage, woman died
इटावा। खाना बनाते समय मंगलवार देर शाम सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। रसोई में काम कर रही बहू को बचाने में बेटा और सास भी झुलस गए। सभी को आयुर्विज्ञान विवि रेफर किया गया था। इनमें से सास ने बुधवार शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन देवी उर्फ गुड्डी का एकता कॉलोनी में घर है। यहां उनके साथ बेटा नितिन और बहू सिम्मी रहती हैं। मंगलवार देर शाम घर की रसोई में सिम्मी खाना बना रही थी। इस दौरान सिलिंडर लीक होने से रसोई में आग लग गई। सिम्मी आग में झुलसने लगी। चीख सुनकर गुड्डी और नितिन बचाने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन

सिम्मी को बचाने में मां-बेटे भी झुलस गए। चीखपुकार सुनकर आए पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी का जिला अस्पताल लाया गया। यहां हालत गंभीर देखते हुए सभी को आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया था। 95 प्रतिशत तक झुलसी गुड्डी ने बुधवार शाम को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं बहू और बेटे की हालत फिलहाल ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed