फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire breaks out in warehouse; nine people escape to safety.

Kanpur News: गोदाम में लगी आग, नौ लोगों ने भागकर बचाई जान

Sun, 11 Oct 2026 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in warehouse; nine people escape to safety.
कानपुर। रायपुरवा के कारवालो नगर में शनिवार दोपहर दो मंजिला मकान के बेसमेंट में चल रहे पेंट ब्रश के गोदाम में भीषण आग लग गई। बेसमेंट से उठे घने धुएं और लपटों के बीच अफरातफरी मच गई। इस दौरान नौ लोगों ने बाहर निकलकर जान बचाई। दमकल की सात गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपये का सामान जल गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

लाटूश रोड फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी कैलाश चंद्रा ने बताया कि कारवालो नगर में जुगल कुमार के दो मंजिला मकान के बेसमेंट में पेंट ब्रश का गोदाम संचालित था। शनिवार दोपहर करीब 1:22 बजे आग लगने की सूचना मिली। लाटूश रोड अग्निशमन केंद्र की पहली गाड़ी पहुंची तो बेसमेंट से तेज धुआं निकल रहा था। इसके बाद मीरपुर, फजलगंज, लाटूश रोड और कर्नलगंज अग्निशमन केंद्रों की दमकल इकाइयां भी पहुंचीं।
विज्ञापन

दमकलकर्मियों ने ब्रीदिंग सेट पहनकर आग बुझाई। आग से पेंट ब्रश, उसे बनाने का कच्चा माल और धागा जल गया, जबकि कुछ सामान बचा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि बेसमेंट में गोदाम संचालन पर नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। घटनास्थल पर आग बुझाने के संसाधन नहीं मिले। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पूरी इमारत इसकी चपेट में आ सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed