फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire breaks out in three shops on the ground floor; eight people trapped in the building rescued

Kanpur News: भूतल की तीन दुकानों में आग, बिल्डिंग में फंसे आठ लोगों को बचाया

Sun, 01 Feb 2026 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in three shops on the ground floor; eight people trapped in the building rescued
तलाक महल में लगी आग को बुझाने में जुट दमकल कर्मी।  - फोटो : स्रोत अग्निशमन विभाग
फोटो - बेकनगंज थाना क्षेत्र के तलाक महल की घटना, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। बेकनगंज थाना क्षेत्र में घनी आबादी वाले तलाक महल लाल कुआं चौराहे पर दो मंजिला बिल्डिंग के भूतल पर स्थित तीन दुकानों में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। सूचना पर चार दमकल लेकर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान धुएं के काले गुबार के बीच बिल्डिंग में फंसे आठ लोगों को खिड़की तोड़कर सकुशल बचा लिया गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका।
तलाक महल लाल कुआं चौराहे पर रहमानी मार्केट के बगल में मो. शमीम की दशकों पुरानी दो मंजिला बिल्डिंग है। बिल्डिंग के भूतल पर मो. जाहिद और मो. अकील की लतीफ स्वीट हाउस नाम से दुकान है। ठीक बगल में मो. दिलशाद की बिरयानी शॉप है। वहां शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे मिठाई की दुकान से तेज धुआं उठता देख क्षेत्र के रहने वाले अयाज ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लाटूश रोड, फजलगंज और कर्नलगंज फायर स्टेशन से चार गाड़ियां पहुंचीं।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि दमकलकर्मियों ने रास्ता रुकवाकर तीनों दुकानों पर पानी डालना शुरू किया। आग की लपटें पहली मंजिल तक पहुंच गईं जहां मकान मालिक, चार किरायेदार व एक अन्य फंस थे। वहीं, बिरयानी की दुकान में सो रहे दो कर्मचारी भी धुएं से घिर गए। दमकलकर्मियों ने खिड़की तोड़कर कुलआठ लोगों का रेस्क्यू किया। करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। सीएफओ ने कहा कि आग की घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। दुकानदारों ने अपना लाखों रुपये का नुकसान बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
फटते सिलिंडर तो हो सकती थी बड़ी घटना
जिस बिल्डिंग में घटना हुई वह काफी जर्जर हालत में है। घटना के समय मिठाई की दोनों दुकानों से दमकलकर्मियों ने कुल पांच भरे सिलिंडर एक-एक करके बाहर निकलवाए। दमकलकर्मियों ने अंदेशा जताया कि अगर आग सिलिंडर तक पहुंच जाती है तो एक के बाद एक धमाके से घनी आबादी में बहुत बड़ी घटना हो सकती थी। घटना के दौरान लपटें देख क्षेत्रीय लोग दहशत में आ गए। लोगों ने बिजली विभाग को फोन कर क्षेत्र की बिजली सप्लाई कटवाई। बिल्डिंग के ठीक बगल में ट्रांसफर रखा हुआ है। इससे पूरे क्षेत्र की सप्लाई है। आग की लपटें और धुआं वहां तक पहुंच रहा था। लेकिन समय पर आग बढ़ने से रोक ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed