{"_id":"672667987018822b9e049428","slug":"fire-breaks-out-in-shop-and-two-storey-house-loss-worth-rs-125-crore-etawa-news-c-216-1-etw1001-117503-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दुकान व दो मंजिला मकान में लगी आग, सवा करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दुकान व दो मंजिला मकान में लगी आग, सवा करोड़ का नुकसान
Sat, 02 Nov 2024 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
नोट::::आग 1
फोटो संख्या 06
फोटो संख्या 07
फोटो संख्या 08
- छज्जे के रास्ते पड़ोसी के मकान से उतरकर परिवार ने बचाई जान
- पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। बस स्टैंड के पास स्थित खाद व बीज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप लेकर दुकान के ऊपर बने दो मंजिला मकान को घेर लिया। उसमें रह रहा परिवार छज्जे के रास्ते पड़ोसी के मकान से सुरक्षित बाहर निकाला।
पांच घंटे की कड़ी मशक्कत से दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। आग से दुकान और मकान सवा करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार, सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
शहर कोतवाली क्षेत्र में बस स्टैंड के पास नेविल रोड पर स्थित सतीश चंद की थोक व फुटकर खाद, बीज और कीटनाशक दवा की दुकान है। दुकान के ऊपर दो मंजिल मकान में वह परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह करीब चार बजे दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। पहली मंजिल के छज्जे के रास्ते पड़ोसी राजकुमार के मकान से पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत से मकान के पीछे और किनारे की दीवार को तोड़ा, पांच दमकल की गाड़ियों के पाइप लगाकर मकान के चारों तरफ से पानी डालकर करीब पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया। सतीश चंद ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से उनकी दुकान में आग लगी थी। उनके मकान की 80 फीट गहराई है। इसी वजह से आग ने अंदर विकराल रूप ले लिया था।
घटना के समय सतीश उनकी पत्नी ऊषा, बेटा सत्यम, दो बेटी दिव्यांशी, पलक व पिता सियाराम और बहन सरिता देवी मकान के अंदर थे। पड़ोसियों के आवाज लगाने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। सतीश ने बताया कि आग से उनकी दुकान व मकान में करीब सवा करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। वहीं, पड़ोसी राजकुमार का बिजली का मीटर सहित मकान की पूरी वायरिंग जल गई।
गेट खोलते ही धुआं उठता देख उड़ गए थे होश
व्यापारी सतीश ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 04:10 पर कमरे का पंख बंद हो गया था। इस पर वह उठे और कमरे का गेट खोला तो धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। पहले लगा कि घर में ही रखी फ्रीज में शॉर्ट सर्किट होने से धुआं उठ रहा होगा तो सबसे पहले फ्रीज के सभी तार हटाए, लेकिन धुआं तेजी से बढ़ता ही जा रहा था। इस पर छज्जे की खिड़की से झांककर देखा तो नीचे आग लगने की आशंका के चलते सभी परिवार वालों को पड़ोसी के घर से निकालकर जान बचाई। इस बीच कई बार फोन पर जब अग्निश्मन विभाग का फोन नहीं उठा तो 112 को सूचना दी गई। 112 की सूचना पर लगभग पांच बजे दमकल की टीम ने पहुंचकर आग बुझाना शुरू किया।
पांच गाड़ियों से 30 टैंकर पानी डालकर पा सके आग पर काबू
अग्निशमन अधिकारी सनद पटेल ने बताया कि दमकल की पांच गाड़ियों से लगभग 25 से 30 टैंकर पानी लाया गया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। काेई जनहानि नहीं हुई है, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।