फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire breaks out in scrap of paper glass factory, shed reduced to ashes

Kanpur News: कागज के गिलास बनाने वाली फैक्टरी के कबाड़ में लगी आग, शेड राख

Sun, 11 Jan 2026 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 11 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in scrap of paper glass factory, shed reduced to ashes
रनियां। औद्योगिक क्षेत्र के खानचंद्रपुर मार्ग पर स्थित कागज का गिलास बनाने वाली फैक्ट्ररी में रखे कबाड़ में शनिवार शाम आग लग गई। इससे नव निर्मित टिनशेड ढह कर तबाह हो गया। दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं हुआ। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने आग लगने की वजह अलाव से निकली चिंगारी से कबाड़ में आग लगना बताया है।
विज्ञापन

कानपुर के रतनलाल नगर निवासी अजय अरोड़ा की खानचंद्रपुर मार्ग स्थित एक पेपर फैक्ट्ररी है। यहां कागज का गिलास बनाया जाता है। शनिवार दोपहर करीब चार बजे नव निर्मित टीनशेड के अंदर फैले कचरे को वहां मौजूद मजदूर जलाकर आग ताप रहे थे। तभी आग से निकली चिंगारी से गोदाम के लिए बनाए गए नये शेड में भरे कबाड़ के ढेर में आग लग गई। इसपर शेड के करीब मौजूद मजबूर भाग कर दूर हो गए। लपटें उठती देख आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। इधर कर्मियों ने फैक्टरी में लगे उपकरणों से आग बुझाना शुरू किया।
विज्ञापन

श्रमिकों से मिली जानकारी पर फैक्टरी मालिक ने दमकल को सूचना दी। माती से दो फायर टैंकर दमकल कर्मी पहुंचे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में दो तरफ से पानी की बौछार कर करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग काबू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार रवींद्र कुमार मिश्र व थानाध्यक्ष रनियां शिवनारायण सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। आग बुझने से पहले नया बना गोदाम का टीनशेड ढहकर बर्बाद हो गया। फैक्टरी मालिक करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। ढहा टीन शेड व मौके की स्थिति देखकर सन्न रह गए। उन्होंने बताया कि गोदाम के लिए नया शेड बनाया गया है। फर्श का काम कराया जा रहा था। परिसर में कबाड़ रखा था इसी से आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed