फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire

जैनपुर की कपड़ा रंगाई फैक्टरी में लगी भीषण आग, अफरा तफरी

Thu, 10 Dec 2020 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
fire
कानपुर देहात जिले के जैनपुर स्थित फैक्टरी में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक कपड़ा रंगाई फैक्टरी में बुधवार दोपहर बाद शार्ट सर्किट से कपड़ा सुखाने की मशीन में आग लग गई। लपटें निकलते ही काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। दमकल जवानों ने सवा दो घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू की। आग से कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

जैनपुर स्थित प्रीमियम सूटिंग प्राइवेट लिमिटेड में कपड़ा रंगने व सुखाने का काम होता है। बुधवार को यहां अलग-अलग यूनिट में लगभग डेढ़ सौ कर्मी थे। बिजली संचालित तीन स्टेंटर (कपड़ा सुखाने वाली मशीन) पर काम हो रहा था। दोपहर बाद तीन बजे शार्ट सर्किट से मशीन में आग लग गई। मशीन के पाइप फटने से केमिकल आयल फैला और आग बढ़ गई। माती से अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार तीन दमकल गाड़ी लेकर 3.15 बजे पहुंचे और आग काबू करना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद 5.30 बजे आग काबू की जा सकी।
विज्ञापन

फैक्टरी के मैनेजर शैलेंद्र पाल ने बताया कि आग से कपड़ा नहीं जला है। सिर्फ एक मशीन जली है। नुकसान का आकलन बाद में हो पाएगा। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। प्राथमिक उपकरण ही मिले। फैक्टरी संचालक को नोटिस देकर ब्योरा मांगा जाएगा। इसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी में सिर्फ चार संयंत्र, मजदूरों में रही दहशत
बुधवार को जैनपुर की कपड़ा रंगाई फैक्टरी में जिस समय आग लगी वहां 150 कर्मी मौजूद थे। फैक्टरी में आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे। यदि आग बढ़ती और दमकल को पहुंचने में देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान तेल की आग काबू करने के लिए फोम कंपाउंड का प्रयोग किया गया। जबकि तपिश कम करने के लिए लगातार पानी की बौछार की गई।

जैनपुर की कपड़ा रंगाई फैक्टरी में अग्निशमन के इंतजाम नहीं हैं। बुधवार को आग लगते ही फैक्टरी कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। सहमें मजदूर भाग कर फैक्टरी गेट के बाहर आ गए। अन्य यूनिट में काम कर रहे मजदूरों में दहशत बनी रही। फैक्टरी में आग काबू करने के लिए पर्याप्त पानी का इंतजाम भी नहीं मिला। परिसर में जो छोटा टैंक मिला उसके पानी का प्रयोग फैक्टरी में कपड़े रंगने के लिए होता है। केवल एक हौज पाइप मिला। वहीं चार छोटे अग्निशमन यंत्र रखे गए थे। कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र चलाए, लेकिन नाकाफी साबित हुए। अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सूचना पर तत्काल दमकल जवान पहुंचे गए। फैक्टरी में अग्नि सुरक्षा के जरूरी इंतजाम नहीं मिले। इससे आग बढ़ गई। फायर एनओसी भी नहीं ली गई है। गनीमत रही कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed