फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire

शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी थी आग

Mon, 07 Dec 2020 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
fire
बाइक एजेंसी के गोदाम में जलीं बाइकें। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे में शनिवार की देरशाम बाइक शोरूम के प्रथम तल स्थित गोदाम में लगी आग से 80 बाइकें जल गई थीं। आग की वजह शार्ट सर्किट होना बताई गई है। रविवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी व अग्निशमन अधिकारी ने गोदाम में आग से जलीं बाइकें देखीं। निरीक्षण में यहां 20 और पुरानी बाइकें जलने की बात सामने आई।
विज्ञापन

अकबरपुर निवासी संतोष ओमर का कस्बे में हाईवे किनारे संतोष मोटर्स नाम के बाइक शोरूम है। शनिवार देरशाम प्रथम तल स्थित गोदाम में भीषण आग लग गई थी। रास्ता संकरा होने की वजह से दमकल कर्मियों ने किसी तरह एक होटल की छत पर जाकर पानी कही बौछार से आग की लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन

गोदाम में रखीं 80 नई बाइकें जल गई थीं। इधर, रविवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह व अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बाइक गोदाम का निरीक्षण किया। जलीं बाइकों में टंकी व फ्रेम ही बचा। अफसरों ने आग लगने के कारणों की पड़ताल की। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट ही बताया जा रहा है। निरीक्षण में पुरानी 20 और बाइकें भी जलने की बात सामने आई। नुकसान के सही सही आकलन के लिए शोरूम संचालक से ब्योरा मांगा गया है। आग से सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं मिला। विभाग अब शोरूम संचालक को नोटिस देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बतया कि आग से 80 नई व 20 पुरानी बाइकें जलीं हैं। बाइक शोरूम संचालक के भाई श्याम ओमर ने जलीं बाइकें दिखाई हैं। बाइकों की कीमत और नुकसान का ब्योरा मांगा गया है। फिलहाल 50 लाख का नुकसान होने का अनुमान है, लेकिन सही आकलन ब्योरा मिलने पर हो सकेगा। जल्द ही नोटिस दिया जाएगा।

सामने नहीं आए शोरूम मालिक
गोदाम में आग लगने की घटना पर शनिवार की देरशाम अग्निशमन अफसरों को कर्मियों ने शोरूम मालिक को जानकारी दिए जाने और उनके रास्ते में होने की बात कही थी। दूसरे दिन रविवार को अग्निशमन अधिकारी गोदाम का निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन शोरूम मालिक संतोष ओमर सामने नहीं आए। उनके छोटे भाई श्याम ओमर ने अधिकारियों को गोदाम में जलीं बाइकें दिखाई और अन्य जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed