फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR registered against seven people, including the husband, for dowry death of a married woman.

Kanpur News: विवाहिता की मौत पर पति समेत सात पर दहेज हत्या की प्राथमिकी

Thu, 02 Jul 2026 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 02 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against seven people, including the husband, for dowry death of a married woman.
झींझक। मंगलपुर कस्बे के पुरानी बाजार में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

जालौन जिले के गोहन थाना क्षेत्र के धर्मपुरा उबारी निवासी किशन कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि बहन प्रतिज्ञा की शादी के बाद से ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर बहन को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। 29 जून को उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति पवन कुमार गुप्ता, देवर अमन कुमार गुप्ता, सास उर्मिला देवी, गोविंदनगर औरैया निवासी मौसी राधा कौशल, रिमझिम, मुस्कान और शाहजहांपुर सट्टी निवासी ममेरे ससुर कुलदीप के खिलाफ दहेज हत्या, दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलपुर पुरानी बाजार निवासी प्रतिज्ञा पत्नी पवन कुमार गुप्ता का शव 29 जून को घर के अंदर फंदे से लटका मिला था। पुलिस को आत्महत्या किए जाने की सूचना दी गई थी। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। थानाध्यक्ष महेश दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed