{"_id":"62b9447ee4b6c3464f689119","slug":"fir-on-brother-of-sp-mla-for-giving-triple-talaq-to-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पत्नी को तीन तलाक देने पर सपा विधायक के भाई पर एफआईआर, महिला ने पुलिस कमिश्नर से लगाई थी गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पत्नी को तीन तलाक देने पर सपा विधायक के भाई पर एफआईआर, महिला ने पुलिस कमिश्नर से लगाई थी गुहार
Mon, 27 Jun 2022 11:18 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:18 AM IST
सार
कानपुर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। इस मामले में सपा विधायक के भाई पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी के सगे भाई फरहान सोलंकी पर उनकी पत्नी ने तीन तलाक देने का आरोप लगा केस दर्ज कराया है। दहेज मांगने और मारपीट का भी आरोप है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर दर्ज हुए केस में मुख्य आरोपी के भाई व उसकी पत्नी को भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
चकेरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डिफेंस कॉलोनी निवासी अमरीन फातिमा के मुताबिक 25 मार्च 2009 को उनका निकाह फरहान सोलंकी के साथ हुआ था। उनके तीन बच्चे भी हैं। अम्बरीन का आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद एक शादीशुदा महिला से फरहान के संबंध हो गए।
विज्ञापन
इस वजह से वह उनको मारता पीटता था और दहेज की मांग करता था। इसमें उसका भाई इमरान व उसकी पत्नी भी साथ देती थी। अम्बरीन के मुताबिक 8 अक्तूबर 2019 को फरहान ने उसको तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। पिछले तीन वर्षों से वह केस दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रही थी लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
बीते सप्ताह अम्बरीन ने सीएम ऑफिस में शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लिया और चकेरी में केस दर्ज कराया। एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि मामले में विवेचना शुरू की जा चुकी है। साक्ष्य जुटाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।