फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   FIR on 29 people including social welfare officer and BSA in scholarship scam

छात्रवृत्ति घोटाला: समाज कल्याण अधिकारी और बीएसए समेत 29 पर एफआईआर, आठ स्कूलों के प्रबंधक भी आरोपी

Sat, 30 Nov 2019 08:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 Nov 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
FIR on 29 people including social welfare officer and BSA in scholarship scam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
इटावा के आठ स्कूलों में हुए करीब चार लाख रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन) ने शनिवार को इटावा के तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत कुल 29 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। इसमें 13 सरकारी कर्मचारी-अधिकारी व अन्य स्कूल के आठ प्रबंधक व आठ प्रधानाचार्य आरोपी बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू सीओ सोहराब के मुताबिक इटावा के आठ स्कूलों में कक्षा एक से 10 तक एससी-एसटी, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक व सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं की फर्जी संख्या दिखाकर करीब चार लाख की छात्रवृत्ति हड़प ली गई। असल में छात्रवृत्ति केवल कागजों में ही बांटी गई थी। ये पूरा खेल 2008-09 के बीच हुआ।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि शिकायत के बाद जब जांच की गई तो 29 लोग दोषी पाए गए। इन सभी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य गंभीर धाराओं में ईओडब्ल्यू कानपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। विवेचना कर अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन अफसरों को बनाया आरोपी
मामले में इटावा के तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा सिंह, तत्कालीन पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अजीत सिंह, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी सियाराम दोहरे, मान्यता देने वाले तत्कालीन सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी साधौ सिंह, तत्कालीन पटल सहायक कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मोहम्मद उवैदुर्र रहमान खां, तत्कालीन नगर शिक्षा अधिकारी सरला वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इटावा, तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी मान्यता देने वाले राममूर्ति चौहान, तत्कालीन सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी (भौतिक सत्यापन अधिकारी) जेपी राजपूत, तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (भौतिक सत्यापनकर्ता अधिकारी) बीएल गोस्वामी व वीएन सिंह, तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी-2 व तत्कालीन अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पर मुकदमा दर्ज हुआ।

इन स्कूलों के प्रबंधक  व प्रधानाचार्य हैं आरोपी
डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल, कृष्णानगर पक्काबाग के प्रबंधक श्रीराम कठेरिया व प्रधानाचार्य कुंवर पाल सुमन, बाल गोपाल विद्या मंदिर जेएचएस ज्योतिनगर के प्रबंधक बृज किशोर सक्सेना व तत्कालीन प्रधानाचार्य, महर्षि विवेकानंद विद्या मंदिर जेएचएस कटरा की प्रबंधक साधना श्रीवास्तव व तत्कालीन प्रधानाचार्य, सरस्वती कान्वेंट स्कूल अड्डा टीला के प्रबंधक बालक राम गुप्ता व तत्कालीन प्रधानाचार्य, टीडीएस कान्वेंद्र स्कूल रामनगर के प्रबंधक चौधरी शरण सक्सेना व तत्कालीन प्रधानाचार्य, शहीद अवंतीबाई विद्या मंदिर राम नगर के प्रबंधक रामबरन व तत्कालीन प्रधानाचार्य, अब्दुल रहीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल नई बस्ती के प्रबंधक इंद्रजीत सिंह व तत्कालीन प्रधानाचार्य और प्रियंका बाल विद्या मंदिर के प्रबंधक श्याम प्रकाश दुबे व तत्कालीन प्रधानाचार्य को आरोपी बनाया गया है।


जांच में दोषी पाए जाने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। विवेचना कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद गिरफ्तारी की मंजूरी मिलेगी। - बाबूराम, एसपी, ईओडब्ल्यू, कानपुर इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed