फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fir lodged on sdm in jhansi to misbehave with girl

एसडीएम ने शादी का झांसा देकर छात्रा से बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर बना लिया अश्लील वीडियो

Thu, 10 Jan 2019 10:45 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 10 Jan 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
fir lodged on sdm in jhansi to misbehave with girl
डेमो

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा ने एसडीएम के खिलाफ शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। छात्रा के आरोप से पूरे प्रशासन में खलबली मच गई है। झांसी जिले के नवाबाद थाने में बुधवार को एसडीएम के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


झांसी एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने नवाबाद थाने में दर्ज  एफआईआर के आधार पर गुरुवार को बताया कि जालौन जिले की रहने वाली छात्रा झांसी के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। साल 2017-18 में जालौन जिले में तैनात (अब चित्रकूट जिले में तैनात) एसडीएम सौजन्य कुमार विश्वास से उसकी जान-पहचान हो गई थी। पहचान दोस्ती से प्यार में कब बदल गई दोनों को पता भी नहीं चला। एसडीएम ने छात्रा से शादी करने का वादा किया। इसके बाद अक्सर एसडीएम झांसी आकर छात्रा के साथ हमबिस्तर होता था।

विज्ञापन

कुछ दिनों बाद छात्रा को एसडीएम के शादीशुदा होने का पता चला तो उसने इसका विरोध किया। इस पर एसडीएम ने जबरन संबंध बनाकर अश्लील वीडियो क्लिप भी बना लिया। उन्होंने बताया कि छात्रा की शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद बुधवार को नवाबाद थाने में चित्रकूट जिले में तैनात एसडीएम के खिलाफ दुष्कर्म करने के अलावा कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छात्रा को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

एसडीएम सौजन्य विश्वास ने छात्रा के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा पीड़ित छात्रा उनके जालौन जिले में तैनाती के दौरान एक या दो बार अपने किसी काम से दफ्तर आई थी। इसके बाद उससे कभी मुलाकात नहीं हुई। ब्लैकमेल करने के इरादे से उसने झूठा मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed