{"_id":"69597bb3b9622f0ba60a1da5","slug":"fir-lodged-in-kargil-park-theft-case-ex-army-man-removed-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1381445-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कारगिल पार्क से चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज, पूर्व फौजी हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कारगिल पार्क से चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज, पूर्व फौजी हटाए
विज्ञापन
कानपुर। अमर उजाला में शनिवार को कारगिल पार्क में लाखों के 14 स्पीकर चोरी का मामला प्रकाशित होते ही एफआईआर दर्ज कराई गई है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने पार्क में तैनात सभी पूर्व फौजियों को हटाने और उनके स्थान पर दूसरे पूर्व फौजियों को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय जांच शुरू कराकर रिपोर्ट तलब की। वहीं, पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
कारगिल पार्क में 12 पूर्व फौजियों की तैनाती के बावजूद करीब 4.16 लाख रुपये के 14 स्पीकर चोरी हो गए। वहां कार्यरत नगर निगम के लाइनमैन संजय मिश्रा ने उद्यान प्रभारी को सूचना दी। एफआईआर या विभागीय जांच कराने के बजाय मामले में लीपापोती की कोशिश की गई। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में मामला प्रमुखता से उठाया तो उद्यान विभाग में अफरा तफरी मच गई। नगर आयुक्त ने अफसरों से नाराजगी जताते हुए तत्काल एफआईआर, वहां तैनात सभी पूर्व फौजियों को हटाकर दूसरों की तैनाती, चोरी का खुलासा के साथ ही व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
इसके बाद उद्यान अधीक्षक की भी जिम्मेदारी संभाल रहीं प्रभारी उद्यान अधिकारी मीनाक्षी अग्रवाल ने स्वरूपनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इसके बाद पुलिस की टीम ने कारगिल पार्क पहुंचकर निरीक्षण किया। बताया कि साक्ष्य संकलन और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
सुरक्षा में लापरवाही उजागर
घटना के समय पार्क की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा में शाम की शिफ्ट में तैनात एक्स-आर्मी मैन की भूमिका संदिग्ध और शिथिल पाई गई। इस पर उद्यान विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए उक्त कर्मचारी को पदमुक्त करने के लिए प्रभारी अधिकारी (प्रवर्तन दल) को संस्तुति पत्र भेज दिया है। उद्यान विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा। पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। नगर आयुक्त के अनुसार सुधारात्मक कदमों की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि शहरवासियों के लिए कारगिल पार्क को सुरक्षित बनाया जा सके।