{"_id":"60d42c4c5f0cda71e75ede40","slug":"fir-against-three-including-cmd-of-tulsi-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर : तुलसी हॉस्पिटल के सीएमडी समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मरीज से वसूले 19 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर : तुलसी हॉस्पिटल के सीएमडी समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मरीज से वसूले 19 लाख रुपये
Thu, 24 Jun 2021 12:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:30 PM IST
सार
पीड़ित के अनुसार अस्पताल में मां के भर्ती होने के दौरान करीब 19 लाख रुपये खर्च वसूला गया। और पैसे मंगाने के लिए प्रबंधन ने गालीगलौज व धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कोरोना काल में उगाही, इलाज में लापरवाही से महिला की मौत के मामले में तुलसी अस्पताल के सीएमडी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। किदवई नगर एच-ब्लॉक निवासी अतुल देव ने पुलिस को बताया कि सांस लेने में तकलीफ होने पर मां गीता गुप्ता (63) को तुलसी हॉस्पिटल में डॉ. आंचल कपूर को दिखाया था।
डॉक्टर ने उन्हें भर्ती कर लिया था। दो दिन बाद आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। 23 अप्रैल की शाम डॉ. आंचल ने रेमडेसिविर इंजेक्शन तत्काल लगाने की बता कर हॉस्पिटल के सीएमडी शेखर गुप्ता से संपर्क करने की सलाह दी। आरोप है कि शेखर गुप्ता ने 55 हजार रुपये प्रति इंजेक्शन की दर से छह इंजेक्शन 3,30,000 रुपये के बेचे।
इंजेक्शन के रुपये नगद अस्पताल के डॉ. पुष्पेंद्र गुप्ता को देने को कहा। रुपये दे दिए गए। 16 मई को इलाज में लापरवाही से मां की मौत हो गई। पीड़ित के अनुसार अस्पताल में मां के भर्ती होने के दौरान करीब 19 लाख रुपये खर्च वसूला गया। और पैसे मंगाने के लिए प्रबंधन ने गालीगलौज व धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सीएमडी, डॉ. आंचल कपूर व डॉ. पुष्पेंद्र गुप्ता के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।