{"_id":"694eefbd5388dc47d00f9e57","slug":"fir-against-five-in-rape-victims-suicide-case-kanpur-news-c-220-1-akb1007-135964-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दुष्कर्म पीड़िता के आत्महत्या के मामले में पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दुष्कर्म पीड़िता के आत्महत्या के मामले में पांच पर प्राथमिकी
Sat, 27 Dec 2025 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। सट्टी थाना क्षेत्र के ट्योंगा के जंगल में 26 मई की दोपहर हमीरपुर की दुष्कर्म पीड़िता का शव फंदे से लटकता मिला था। मामले में बुधवार को युवती की मां ने पांच लोगों पर बेटी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली ले जाकर प्रताड़ित करने व रुपये ठगने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
हमीरपुर जिले के एक गांव निवासी महिला बुधवार को राजपुर थाने आई। यहां महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 23 मई को देवराहट थाना के सिमरिया निवासी नीलम, ट्योंगा निवासी दीपू, बल्ले, दिवैर की मड़ैया निवासी अजय व गांव के पंकज पर आरोप लगाया कि यह लोग उनकी 23 वर्षीय बेटी को नौकरी दिलाने के बहाने अपने साथ दिल्ली ले गए थे। इस दौरान आरोपियों ने बेटी 21 हजार रुपये भी ठग लिए। दिल्ली पहुंचने पर आरोपियों ने बेटी को प्रताड़ित किया, साथ ही जबरन अपने पास रखा।
बेटी ने उनको फोन कर जबरन रोके जाने की जानकारी दी थी। इस दौरान लड़के-लड़कियों की आवाजें आ रही थीं। इससे प्रतीत हो रहा था कि बेटी भय व तनाव में थी। आरोपियों की प्रताड़ना से क्षुब्द होकर बेटी ने 26 मई को आत्महत्या कर ली। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने को लेकर बेटी का शव ट्योंगा के जंगल में फंदे पर लटका दिया। आरोप लगाया कि गांव के पंकज ने वर्ष 2019 में उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके चलते आरोपी पंकज व उसके सहयोगी मामले में समझौता करने का दबाव बनाकर अंजाम भुगतने की धमकी देते थे। राजपुर थानाध्यक्ष सतन कुमार ने बताया कि युवती की मां की तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।