यूपी के कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक मकान की नींव खुदाई में मिट्टी का कलश निकला। खजाना निकलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी।
जानें पूरा मामला...
यह मामला कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र का है। यहां मकान की नींव की खुदाई के दौरान मिट्टी के एक कलश में प्राचीन तांबे के सिक्के निकले। खजाना निकलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी के निर्देश पर पहुंची पुलिस ने सिक्कों को कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग को जानकरी दी है।
3 of 4
खजाने की सूचना पर उमड़ी भीड़
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अनौगी के मजरा पछायपुरवा निवासी विजय बहादुर उर्फ रीनू कुशवाहा नदसिया-अनौगी मार्ग पर मकान का निर्माण कार्य करा रहे है। रविवार दोपहर मकान की नींव की खुदाई कराने के दौरान मजदूर वीरपाल को एक मिट्टी के लोटे के अंदर तांबे के 170 सिक्के दिखाई दिए। जिनको विजय बहादुर कुशवाहा ने अपने कब्जे में ले लिया।
4 of 4
पुरातत्व विभाग को जानकारी देते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
वीरपाल ने जब अपना हिस्सा मांगा तो विजय बहादुर ने देने से मना कर दिया। इस पर उसने क्षेत्र में खजाना निकलने की जानकारी दी। खजाना मिलने की सूचना पर वहां पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी किरीट कुमार राठौड़ के निर्देश पर पहुंचे गुरसहायगंज कोतवाल आरबी सिंह ने सिक्कों को कब्जे में लेकर विजय बहादुर को एसपी के पास भेज दिया। एसपी किरीट कुमार राठौड़ ने बताया कि मामले की जानकारी पुरातत्व विभाग को दी गई है।