{"_id":"690910d3d252bc1de20f91d8","slug":"finance-and-accounts-officer-accused-of-acting-arbitrarily-kanpur-news-c-362-1-lu11014-134499-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वित्त एवं लेखाधिकारी पर मनमाने ढंग से कार्य करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वित्त एवं लेखाधिकारी पर मनमाने ढंग से कार्य करने का आरोप
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शहर इकाई ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक) पर मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगाया है। संघ ने संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल, प्रमुख सचिव वित्त, निदेशक कोषागार, डीएम और डीआईओएस को पत्र भेजा है।
इसमें कहा है कि वित्त एवं लेखाधिकारी खुशबू सोनी ने सातवें वेतन आयोग के शासनादेश को दरकिनार कर समान ग्रेड पे पर पदोन्नत कुछ शिक्षकों का वेतन बिना आदेश के रोक दिया है। संघ के जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी, जिलामंत्री अनिल सचान, मंडलीय मंत्री मोहित मनोहर तिवारी व प्रदेशीय उपाध्यक्ष हेमराज सिंह गौर ने संयुक्त रूप से कहा है कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों को महीनों तक जीपीएफ और पेंशन भुगतान के लिए भटकना पड़ रहा है।
संघ ने शासन से लंबित काम शीघ्र कराने व उच्च स्तरीय जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। वित्त एवं लेखाधिकारी खुशबू सोनी ने कहा कि अभी तक उनके पास कोई शिकायती पत्र नहीं आया है न ही ऐसा कोई मामला संज्ञान में है। इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। (संवाद)