{"_id":"6286fadfc9f1c267bc4f6921","slug":"final-round-of-applications-for-e-masters-degree-program-in-iit-kanpur-from-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IIT KANPUR: ई-मास्टर्स डिग्री प्रोग्राम में अंतिम चरण के आवेदन कल से, प्रथम चरण में अंतिम मौका आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT KANPUR: ई-मास्टर्स डिग्री प्रोग्राम में अंतिम चरण के आवेदन कल से, प्रथम चरण में अंतिम मौका आज
Fri, 20 May 2022 07:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 20 May 2022 07:50 AM IST
सार
आईआईटी कानपुर में ई-मास्टर्स डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिसके पहले चरण का आज अंतिम दिन है। वहीं, 21 मई से अंतिम चरण शुरू होगा।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईआईटी कानुपर में संचालित ई-मास्टर्स डिग्री प्रोग्राम के लिए पहले चरण के आवेदन 20 मई को समाप्त हो जाएंगे। दूसरे और अंतिम चरण की आवेदन प्रक्रिया 21 मई से शुरू होगी। आवेदन की विंडो तीन जून तक खुली रहेगी। जुलाई से शुरू होने वाले कोर्सों में कामकाजी लोग प्रतिभाग करेंगे। संस्थान में दो स्नातकोत्तर कोर्स संचार प्रणाली और क्वानटेटिव फाइनेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
इसमें 60 क्रेडिट, 12 मॉड्यूल उद्योग केंद्रित पाठ्यक्रम हैं। संचार प्रणाली कोर्स को संचार उपकरण, कंप्यूटर और इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रानिक्स एंड इलेक्ट्रिकल, ऑप्टोइलेक्ट्रानिक्स एंड फाइबर, नेटवर्क उपकरण और वर्चुअलाइजेशन, दूरसंचार, वीएलएसआई, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और सिग्नल प्रोसेसिंग के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
रिस्क मैनेजमेंट कोर्स को स्टॉक मार्केट, फॉरेक्स ट्रेडिंग, पोर्टफोलियो एंड फंड मैनेजमेंट, एल्गोरिदम ट्रेडिंग एंड कैपिटल मार्केट के लिए बनाया गया है। ऑनलाइन कोर्स की पढ़ाई के बाद संस्थान डिग्री देगा।
विज्ञापन
Trending Videos
बता दें कि ई-मास्टर डिग्री को शुरू करने वाला आईआईटी कानपुर देश का पहला संस्थान है, जिसमें ऑनलाइन कक्षाएं दी जाती हैं। साथ ही ऑनलाइन ही इसकी डिग्री भी छात्रों को उपलब्ध कराई जाती है। इस पाठ्यक्रम की स्टडी मटेरियल भी छात्रों को ऑनलाइन ही उपलब्ध कराया जाता है।