Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Filth and Sewage Water at Chhath Ghats; Arrangements for Cleanliness and Lighting Also Inadequate

आस्था पर संकट: छठ घाटों पर गंदगी और सीवर का पानी, सफाई और रोशनी की व्यवस्था भी अधूरी

Thu, 12 Nov 2026 11:59 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 12 Nov 2026 11:59 PM IST
सार

Kanpur News: कहीं नहर में घरों का सीवर बह रहा है तो कहीं मूर्तियों और पूजन सामग्री का ढेर लगा हुआ है।

विज्ञापन
Filth and Sewage Water at Chhath Ghats; Arrangements for Cleanliness and Lighting Also Inadequate
छठ पूजा घाटों की स्थिति देखते समिति के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है, लेकिन शहर के कई पूजा घाटों और तालाबों पर अब भी गंदगी और अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। कहीं नहर में घरों का सीवर बह रहा है तो कहीं विसर्जित मूर्तियों और पूजन सामग्री का ढेर लगा है। कुछ घाटों पर गहरे गड्ढे भी हादसों को दावत दे रहे हैं। शहर में पूर्वांचल और बिहार के करीब आठ लाख लोग छठ पूजा करते हैं। इसके बावजूद कई प्रमुख घाटों की बदहाली श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर निगम का दावा है कि उसके सीमा क्षेत्र में चिह्नित सभी 45 तालाबों और घाटों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार शाम से सिंचाई विभाग की मदद से पानी भी छोड़ा गया, ताकि गंदगी बाहर निकल सके और तालाबों में साफ पानी पहुंच सके। हालांकि, जमीनी स्थिति इससे अलग नजर आ रही है। सीटीआई नहर छठ पूजा घाट पर अब भी गंदगी फैली हुई है। दबौली में प्रकाश विद्या मंदिर के पास नहर की सफाई का काम चल रहा है, लेकिन उसमें गंदगी के साथ सीवर का पानी बह रहा है।
विज्ञापन


बताया गया कि वार्ड-02 के विवेकानंद क्षेत्र में कुछ लोगों ने अपने घरों की सीवर लाइन नहर से जोड़ रखी है। नहर में पानी का प्राकृतिक बहाव नहीं होने से सीवर का गंदा पानी जमा हो रहा है और इसकी स्थिति नाले जैसी हो गई है। भोजपुरी महासभा एवं केंद्रीय छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी ने बृहस्पतिवार को यहां सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सवाल उठाया कि नहर में सीवर का पानी भरा होने पर व्रती महिलाएं उसमें खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य कैसे देंगी? उन्होंने इसे श्रद्धालुओं की आस्था और स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि समस्या दूर नहीं हुई तो नगर आयुक्त कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। वहीं, पनकी नहर की सफाई के बावजूद वहां विसर्जित मूर्तियों और पूजन सामग्री का ढेर लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

Filth and Sewage Water at Chhath Ghats; Arrangements for Cleanliness and Lighting Also Inadequate
पॉलीथिन व पूजा सामग्री से पटी नहर - फोटो : अमर उजाला
कहीं गंदगी तो कहीं हादसे का खतरा
गंगापुर स्थित बाबा पातालेश्वर महादेव मंदिर के पास अमृत तालाब में गंदगी भरी है। वार्ड-63 के पार्षद दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यहां हर साल हजारों श्रद्धालु छठ पूजा करने आते हैं, लेकिन किसी अधिकारी ने निरीक्षण तक नहीं किया। घाट पर न तो रोशनी की व्यवस्था है और न ही साफ-सफाई कराई गई है। दूसरी ओर, अर्मापुर स्थित बड़ी नहर के छठ पूजा घाट के ठीक पीछे कई दिनों से बड़ा और गहरा गड्ढा खुदा पड़ा है। पर्व पर यहां भारी भीड़ जुटती है। ऐसे में यह गड्ढा किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

22 साल बाद कच्चे घाट को मिला नया स्वरूप
अर्मापुर पूर्वांचल छठ पूजा समिति की ओर से केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 के सामने छठ महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। यहां करीब 22 वर्षों से कच्चे घाट पर पूजा होती रही है। इस बार आयुध निर्माणी प्रशासन ने अस्थायी निर्माण की अनुमति दी है। इसके बाद नगर निगम की ओर से करीब 150 मीटर लंबा और 13 फीट चौड़ा छठ घाट बनाया जा रहा है। समिति ने इस पहल के लिए महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी और पार्षद नीरज कुरील का आभार जताया है। मौके पर समिति अध्यक्ष धर्म दुबे, संस्थापक शंभूनाथ दुबे और कार्यक्रम संयोजक नागेंद्र पांडेय मौजूद रहे।

 

Filth and Sewage Water at Chhath Ghats; Arrangements for Cleanliness and Lighting Also Inadequate
पनकी छठ पूजा घाट स्थित नहर में फैली भीषण गंदगी - फोटो : अमर उजाला
विधायक ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को फटकारा
वार्ड-65, नौबस्ता पश्चिम के पार्षद योगेंद्र शर्मा यश की शिकायत पर बृहस्पतिवार को विधायक महेश त्रिवेदी ने घाट का निरीक्षण किया। पार्षद ने बताया कि कई दिनों से शिकायत के बाद अब काम में तेजी आई है। विधायक ने लापरवाही पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। नए बन रहे छठ घाट का भी निरीक्षण किया। घाट निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने पर ठेकेदार और अधिशासी अभियंता आरके तिवारी को फटकारते हुए काम समय से पूरा करने का निर्देश दिया।

विधायक ने जताई नाराजगी
धोबिन पुलिया में निर्माणाधीन छठ घाट पर पीली ईंटों का इस्तेमाल होने पर विधायक महेश त्रिवेदी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार को निर्माण कार्य की जांच कराने और गुणवत्ता में गड़बड़ी मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक ने चतुर्वेदी बिल्डिंग और सचान चौराहा स्थित नहरों का निरीक्षण किया। वहां गंदगी मिलने पर जोनल अधिकारी अनुपम त्रिपाठी और जोनल स्वच्छता अधिकारी अश्वनी यादव को अभियान चलाकर नहरों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई कराने को कहा। वहीं, सीटीआई धर्मेंद्र नगर में जमा सिल्ट और गंदगी तत्काल हटवाने के निर्देश दिए।

नगर निगम सीमा में 45 तालाब और घाट चिह्नित हैं। इन पर व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अर्मापुर घाट, सीटीआई नहर, सचान नहर और हंसपुरम के छठ घाटों पर टीमें सफाई कर रही हैं। फ्लोटिंग सामग्री हटाने के साथ बेदियों की रंगाई-पुताई, रोशनी और बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी कराई गई है। - अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed