फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fill the potholes within three to four days, or face blacklisting action.

Kanpur News: तीन से चार दिन में भरें गड्ढे, वरना ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई

Wed, 07 Oct 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fill the potholes within three to four days, or face blacklisting action.
निरीक्षण करते नगर आयुक्त। - फोटो : नगर निगम
कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने मंगलवार को सीएम ग्रिड रोड और जोन-4 के मकराबटगंज क्षेत्र का निरीक्षण किया। ग्रीनपार्क चौराहा से परेड तक निरीक्षण के दौरान कई जगह गड्ढे मिले। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को तीन-चार दिन में गड्ढे के निर्देश दिए। तय समय में काम पूरा नहीं होने पर जोनल अभियंता को संबंधित कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। ग्रीनपार्क चौराहे पर कई स्थानों पर खुदाई मिलने पर नगर आयुक्त ने लाइटों और पोल की शिफ्टिंग चार दिन में कराने को कहा। सीएम ग्रिड के निर्माण कार्य के दौरान बैरिकेडिंग और नियमित सफाई कराने के भी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्रताप पेट्रोल पंप, मकराबटगंज क्षेत्र का निरीक्षण किया। जोनल अभियंता मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि सड़क पीडब्ल्यूडी की है जबकि फुटपाथ और नाली का काम नगर निगम कराता है। निरीक्षण में कई जगह व्यू-कटर और फुटपाथ क्षतिग्रस्त मिले। जलनिकासी की व्यवस्था भी नहीं थी। नगर आयुक्त ने क्षतिग्रस्त व्यू-कटर ठीक कराने, ड्रेनेज व्यवस्था करने और फुटपाथ किनारे नाली बनाने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed