{"_id":"5c89e525bdec2214216cc25d","slug":"fill-online-admission-form-of-kendriya-vidyalaya-sangathan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर भरें केवीएस का एडमिशन फॉर्म, 19 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर भरें केवीएस का एडमिशन फॉर्म, 19 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
Thu, 14 Mar 2019 10:56 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्कूलों में सत्र 2019-20 के एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रों और अभिभावकों की सहूलियत के लिए वेबसाइट के साथ मोबाइल ऐप भी लांच किया है। आप डेस्कटॉप, लैपटॉप के अलावा मोबाइल से भी केवीएस एडमिशन का फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए आपको केन्द्रीय विद्यालय का ऑफिशल ऐप डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन
इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि प्ले स्टोर पर केवीएस के ऑफिशल ऐप से मिलते जुलते कई ऐप मौजूद हैं। इसलिए ध्यान से इस ऐप को डाउनलोड करें। आप kvsonlineadmission.in/apps/ को अपने ब्राउजर में डालकर इसे सर्च कर सकते हैं। इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना बेहद आसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नया फॉर्म भरने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा जबकि अगर आप फॉर्म भर चुके हैं तो लॉगिन करके अपने फॉर्म को देख सकते हैं। आपको बता दें कि केवीएस में पहली कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 19 मार्च शाम 4 बजे तक चलेगी।
ऑनलाइन दाखिले के फॉर्म को आप ऐप के अलावा वेबसाइट से भी भर सकते हैं। ध्यान रहे कि एडमिशन के लिए केवीएस वेबसाइट अलग है ऑनलाइन दाखिले के लिए फॉर्म केन्द्रीय विद्यालय की ऑफिशल वेबसाइट https://kvsonlineadmission.in/ पर जाकर भर सकते हैं।
ऑनलाइन दाखिले के फॉर्म को आप ऐप के अलावा वेबसाइट से भी भर सकते हैं। ध्यान रहे कि एडमिशन के लिए केवीएस वेबसाइट अलग है ऑनलाइन दाखिले के लिए फॉर्म केन्द्रीय विद्यालय की ऑफिशल वेबसाइट https://kvsonlineadmission.in/ पर जाकर भर सकते हैं।