{"_id":"46dcb49e998ca1545b3b3c7864ef77ae","slug":"file-pass-for-the-greenpark-pavilion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीनपार्क में पवेलियन के लिए फाइल पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीनपार्क में पवेलियन के लिए फाइल पास
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Wed, 11 Feb 2015 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीनपार्क स्टेडियम में प्लेयर्स रूम और प्लेयर्स पवेलियन के बजट की फाइल को व्यय वित्त समिति ने भी हरी झंडी दे दी है। खास बात यह कि व्यय वित्त समिति के सचिव ने बिल्डिंग के साथ ही फर्नीचर की भी फाइल पास कर दी है। सचिव ने कुल 33.66 करोड़ रुपये की धनराशि पास की है।
सब कुछ ठीक रहा तो इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले बजट राशि आवंटित कर दी जाएगी। प्लेयर्स पवेलियन और प्लेयर्स रूम के बजट की फाइल को खेल विभाग ने दिसंबर में ही हरी झंडी दे दी थी।
इसके बाद व्यय वित्त समिति के पास फाइल लटकी थी। सोमवार देर शाम लखनऊ व्यय वित्त समिति के सचिव राहुल भटनागर ने ग्रीनपार्क स्टेडियम की फाइल को देखा।
इस दौरान एमएचपीएल के एमडी पीयूष अग्रवाल ने उन्हें पूरी जानकारी दी। खेल विभाग के सचिव भुवनेश कुमार ने उन्हें बताया कि कई बार ड्रेसिंग रूम के अभाव में मैच ग्रीनपार्क स्टेडियम से स्थानांतरित हो चुका है।
विज्ञापन
इसे संज्ञान में लेते हुए व्यय वित्त समिति के सचिव ने कुल 33.66 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया है। साथ ही उन्होंने तीन लोगों की समिति बनाई है। समिति में एक प्रतिनिधि खेल विभाग का, एक आवास विभाग और एक यूपीसीए का होगा।
इस मौके पर आवास विभाग के सचिव पंधारी यादव, खेल विभाग के विशेष सचिव सौरभ बाबू भी मौजूद रहे।
व्यय वित्त समिति ने 33.66 करोड़ रुपये पास कर दिए है। वैसे भी शुरू से इसके लिए हम लोग प्रयासरत हैं। उम्मीद है कि जल्द आवास विभाग बजट आवंटित कर देगा। कामकाज देखने के लिए तीन लोगों की समिति बनाई गई है जो बिल्डिंग का काम देखेगी।
- भुवनेश कुमार, सचिव, खेल विभाग उप्र