फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fighting between parties over rivalry, 13 people injured

Kanpur News: रंजिश को लेकर पक्षों मेंमारपीट, 13 लोग हुए घायल

Thu, 25 Jul 2024 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 25 Jul 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fighting between parties over rivalry, 13 people injured
फोटो संख्या 34
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके दोनों पक्षों से नौ लोगों को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। पुरानी रंजिश को लेकर शराब पीकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। घटना में लाठी-डंडं व ईंट पत्थर भी चले। दोनों पक्षों से 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। रिपोर्ट दर्ज करके दोनों पक्षों के नौ लोगों को गिरफ्तार किया।
शहर के मोहल्ला बरहीपुरा निवासी रविकांत ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे पुरानी रंजिश के चलते नौ नामजद लोग मोहल्ले में आकर गाली-गलौज करने लगे। भाई अतुल कुमार के विरोध करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच लाठी-डंडे व पत्थर भी चले। जिसमें रविकांत, भाई अतुल कुमार, दोस्त आशु, भतीजा अमन व भाई करन घायल हो गए।
विज्ञापन

रविकांत की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ले के ही विजय यादव, गुड्डू यादव, सोनू यादव, मोनू यादव, रोहित यादव, शिवम यादव, छोटू यादव, छैला यादव व कल्लू यादव निवासी लालपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से लालपुरा निवासी कल्लू उर्फ बबलू ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसमें बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे बरहीपुरा अपनी मौसी के घर जा रहा था। जैसे ही अपनी मौसी के घर के पास पहुंचा तभी रवि जाटव, अतुल जाटव, अंशू कुमार, अमन, कुनाल व शिवा निवासी बरहीपुरा ने रोककर शराब के लिए रुपये मांगे। मना करने पर गाली-गलौज करते पीट दिया। बचाने आए शनि, गुड्डू, विजय सिंह व अभिषेक बचाने आए तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हुई थी। जिसमें एक पक्ष से रवि जाटव, अतुल जाटव, आशू कुमार, अमन व करन को गिरफ्तार किया गया। दूसरे पक्ष से विजय यादव, रोहित यादव, छोटू यादव व छैला यादव को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed