फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fighting and stone pelting between two parties over possession of plot, five injured

Kanpur News: प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट-पथराव, पांच घायल

Wed, 26 Feb 2025 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Fighting and stone pelting between two parties over possession of plot, five injured
कानपुर। बिठूर के भारतपुरवा गांव में मंगलवार देर शाम प्लॉट पर कब्जा करने नीयत से एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित पक्ष को लाठी डंडों व हैंडपंप के हत्थे से पीटा। फिर पथराव किया। हमले में एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हैलट में भर्ती कराया है।
विज्ञापन




65 वर्षीय किसान रूपलाल निषाद ने बताया कि घर के सामने ही उनकी 50 वर्गगज पुश्तैनी जमीन है। इस पर पड़ोसी सुघर निषाद से कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि मामला तीन साल से कोर्ट में विचाराधीन होने के बाद भी मंगलवार देर शाम सुघर निषाद अपने बेटों संग मिलकर अचानक उनके घर पर हमला कर दिया। मारपीट और पथराव में रूपलाल, उनके छोटे भाई गंगाराम और उनकी बहुएं आरती, ललिता व बेटे सुनील को गंभीर चोटें आई। मारपीट की घटना पीड़ित के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मारपीट की सूचना पर फोर्स संग मौके पर पहुंचे थानाप्रभारी प्रेमनरायन विश्वकर्मा ने घायलों को उपचार के लिए हैलट में भर्ती कराया। बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed