फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fighter Plane Will Answer to Enemies Without Pilot

बगैर पायलट के दुश्मनों को जवाब देगा फाइटर प्लेन, जारी है वैज्ञानिकों का शोध- डॉ. टेसी थॉमस

Sat, 29 Jun 2019 02:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Jun 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
Fighter Plane Will Answer to Enemies Without Pilot
एयरोनॉटिकल सिस्टम की डायरेक्टर जनरल मिसाइल वुमेन डॉ. टेसी थॉमस - फोटो : अमर उजाला

अब वह समय दूर नहीं जब देश के दुश्मनों को मानवरहित फाइटर प्लेन जवाब देगा। इसे तैयार करने के लिए देश के बड़े वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। शोध सकारात्मक दिशा में जारी है। यह बात कानपुर में शुक्रवार को डीआरडीओ के एयरोनॉटिकल सिस्टम की डायरेक्टर जनरल मिसाइल वुमेन डॉ. टेसी थॉमस ने दी।

विज्ञापन


वह यहां आईआईटी कानपुर के 52वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने आई थीं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, वर्तमान युग टेक्नोलॉजी का है। सुरक्षा से लेकर विकास के कार्यों में टेक्नोलॉजी के बिना कामयाबी मुमकिन नहीं है।

विज्ञापन

डिफेंस के क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा
उन्होंने कहा कि डीआरडीओ के वैज्ञानिक लगातार डिफेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि देश के विकास के लिए इंडस्ट्री, वैज्ञानिक और एकेडमिक संस्थानों को साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने डिफेंस के क्षेत्र में अच्छे स्टार्टअप की कमी बताई। कहा कि इस क्षेत्र में युवाओं को काफी काम करने की जरूरत है।

हुनरमंद युवाओं के लिए डीआरडीओ का दरवाजा खुला
डॉ. थॉमस ने बताया कि डीआरडीओ और आईआईटी के वैज्ञानिक व छात्र एकसाथ मिलकर कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। आगे उनसे पूछा गया कि क्या डीआरडीओ केवल आईआईटी, एनआईटी जैसी संस्थानों के बच्चों को मौका देता है, इसपर उन्होंने इंकार किया। कहा कि अगर छात्र में प्रतिभा है तो वह डीआरडीओ तक पहुंच सकता है। इसका उदाहरण मैं खुद हूं। मैंने किसी आईआईटी से डिग्री नहीं ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed