Auraiya News: सुरक्षाकर्मियों और लोगों के बीच मारपीट, आरोपियो ने बंदूक और मोबाइल लूटा, जांच में जुटी पुलिस
अछल्दा थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षाकर्मियों और कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई। आरोपी बंदूक और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।एसपी ने बताया कि लुटेरों की तलाश में टीमें गठित की गई है। जल्द ही पुलिस लुटेरों की गिरफ्तारी कर लेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के घसारा पुल के पास कार सवार लोगों ने ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षाकर्मी समेत उसके दो साथियों के साथ मारपीट कर बंदूक लूट ली। जानकारी होने पर एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के सुभानपुर प्लांट से रात 10 बजे के करीब सुरक्षा कर्मी विनोद कुमार निवासी नगला भोज अछल्दा अपने साथी अवधेश कुमार निवासी विजयपुर अछल्दा और चालक रामवीर निवासी कागरोल जिला आगरा के साथ घसारा के गेट नंबर-16 पर ड्यूटी पर जा रहे थे।
सुरक्षा कर्मी विनोद ने बताया कि जैसे ही वह सभी घसारा पुल के पास पहुंचे, तभी एक कार से आए सात-आठ लोगों ने उनकी गाड़ी रोक कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावर उनके पास से मोबाइल फोन और एक बंदूक लूट कर भाग गए।
रात 11 बजे के करीब सुरक्षाकर्मी ने अछल्दा थाने को सूचना दी। रात में पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी रही। इधर सुबह होते ही एसपी चारू निगम भी मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी ने बताया कि लुटेरों की तलाश में टीमें गठित की गई है। जल्द ही पुलिस लुटेरों की गिरफ्तारी कर लेगी।