फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fight between eunuchs in a wedding ceremony one got seriously injured admitted in hospital

Fatehpur: शादी समारोह में किन्नरों के बीच मारपीट, एक को आईं गंभीर चोटें…अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 23 Jan 2025 11:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Jan 2025 11:53 AM IST
सार

Fatehpur News: थरियांव थाना क्षेत्र में शादी समारोह में किन्नरों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक किन्नर को गंभीर चोटें आईं हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Fight between eunuchs in a wedding ceremony one got seriously injured admitted in hospital
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शुभ नेग लेने के चक्कर में दो गुटों के किन्नर आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक किन्नर को गंभीर चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित किन्नर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर निवासी फूलन बाई गुरु इकबाल भाई ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे किन्नरों के बीच मारपीट हो गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक गुट के किन्नर लाठी-डंडे से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

शुभ नेग लेने आई थीं किन्नर
पीड़ित किन्नर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वे शादी समारोह में शुभ नेग लेने आई थीं, लेकिन दूसरे गुट के किन्नरों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित किन्नर ने यह भी बताया है कि मारपीट में पूनम किन्नर को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस
साथ ही, उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed