फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fifty-six offerings of inflation in the plate

Kanpur News: थाली में महंगाई का छप्पन भोग

Wed, 14 Oct 2026 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fifty-six offerings of inflation in the plate
कानपुर। त्योहारी सीजन में महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। इससे इस बार त्योहार पर थाली में महंगाई का छप्पन भोग लगेगा। शक्कर, चावल, दाल के बाद किराना के सामान के दाम नए स्तर पर पहुंच गए हैं। मेवा के भाव में भी जबरदस्त तेजी आ गई है। हरा पिस्ता, खजूर और बादाम के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं। हरा पिस्ता का भाव 3000 से बढ़कर 4050 रुपये किलो हो गया है। जीरा 260 से बढ़कर 300 रुपये, हल्दी 200 से बढ़कर 250 रुपये किलो हो गई है।
विज्ञापन

शहर के नयागंज में किराना और मेवा का थोक बाजार है। यहां पर 500 से ज्यादा दुकानें हैं। त्योहारी मांग भी बाजार में दिख रही है लेकिन महंगाई नए स्तर पर पहुंच गई है। 900 में बिकने वाला काजू 950 रुपये किलो हो गया है। नमकीन पिस्ता 1000 की जगह अब 1550-1650 रुपये किलो हो गया है। छुआरा 240 से बढ़कर 400 रुपये, खजूर 350 से बढ़कर 500 रुपये किलो हो गया है। मेवा कारोबारी गोविंद अमलानी ने बताया कि पिस्ता, खजूर ईरान से आता है। काजू की 25 प्रतिशत फसल ही देश में है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, श्रीलंका आदि से आयात होता है। बादाम अमेरिका से आता है। अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में संकट के चलते भावों पर असर आया है। पहले ये उत्पाद 45 दिन में आ जाते थे अब तीन महीने में भी नहीं आ पा रहे हैं। कंटेनर का भाड़ा, बीमा बढ़ गया है। त्योहारी मांग भी है। आपूर्ति और उपलब्धता में कमी के चलते भी भावों में असर दिख रहा है। गिरी गोला 335 से बढ़कर 420-440 रुपये और बादाम गिरी 900 से बढ़कर 1125 रुपये किलो में हो गई है। कपूर 900 से बढ़कर 1050 रुपये किलो में हो गया है।
विज्ञापन



आटा, चावल और दालें भी महंगी

दालों और चावल के दाम भी बढ़ गए हैं। इससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। किराना व्यापारी रितेश द्विवेदी ने बताया कि फुटकर में आटा 30 से बढ़कर 32-33 रुपये किलो पहुंच गया है। सरसों का तेल 182 की जगह 185 रुपये किलो हो गया है। 50 रुपये वाला चावल 56-57 रुपये किलो हो गया है। अनन्या चावल 65 से बढ़कर 71 रुपये किलो हो गया है। थोक में शक्कर 62 और फुटकर में 64 रुपये किलो में बिक रही है। अरहर दाल 145-150 रुपये किलो है। पहले भाव 132-135 रुपये किलो था। चना दाल 95-96 रुपये से बढ़कर 100 रुपये किलो हो गई है। मूंग खड़ी 115-120 रुपये किलो में है। पहले 90-95 रुपये में थी। देसी चना 78 रुपये से बढ़कर 85 रुपये किलो हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बातचीत

मेवा के दाम में काफी तेजी है, जिसका असर बिक्री पर है। त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। मिठाई में मेवा का ही इस्तेमाल बढ़ गया है। - अलंकार ओमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन

शक्कर, आटा, सरसों का तेल, चावल भी महंगा हो गया है। हल्दी, जीरा, कलौंजी आदि के भाव भी बढ़ गए हैं। शक्कर का स्टॉक बढ़ाया जा रहा है। दामों में रिकॉर्ड तेजी है। - राजेश कुमार शुक्ला, किराना व्यापारी
----------
10-25 दिनों में बढ़े भाव पहले और अब
शक्कर 52 64
चावल 50 56-57
हरा पिस्ता 3000 4050
नमकीन पिस्ता 1000 1550-1650
बादाम गिरी 900 1125
हल्दी 200 250
जीरा 260 300
कपूर 900 1050
अरहर दाल 132-133 145-150
चना दाल 95-96 100
मूंग 90-95 115-120
---------
दाल, चावल के दाम गुणवत्ता के अनुसार अलग-अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed